"मैं Roman Reigns को हरा सकता हूं"- पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने ट्राइबल चीफ के खिलाफ मैच लड़ने की इच्छा जताते हुए किया बड़ा दावा

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE मेगास्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) रेसलिंग इंडस्ट्री के सबसे चर्चित सुपरस्टार्स में से एक हैं। हाल ही में पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन जेक हेगर (Jake Hager) ने ट्राइबल चीफ के खिलाफ मैच पर बात की है।

Ad

जेक हेगर (WWE में जैक स्वैगर) ने साल 2006 में WWE के साथ डेवलपमेंटल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके बाद उन्होंने कंपनी में काफी सफलता हासिल की थी। 28 साल की उम्र में वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने में कामयाब रहे थे। साल 2017 में उनके और WWE के रास्ते अलग-अलग हो गए थे।

WWE के बाद 41 साल के जेक हेगर ने MMA में हाथ आजमाया था। साल 2019 में उन्होंने AEW के कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। K&S WrestleFest में उन्होंने रोमन रेंस के बारे में बात की। जेक ने कहा कि उनका प्लान WWE में जाकर मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को WrestleMania में चुनौती देने का था। उन्होंने कहा,

"जब मैंने WWE छोड़ा था, तब मैंने प्लान बनाया था कि मैं MMA में अनडिफिटेड रहकर सफलता हासिल करूंगा और फिर स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन में वापसी कर रोमन रेंस को WrestleMania में चुनौती दूंगा। जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव और बहुत कुछ हुआ था। हम इसके काफी करीब भी थे। मैं उन्हें (रोमन) हरा सकता हूं, वो यह जानते हैं, मैं भी जनता हूं। अगर आप उन्हें या बताना चाहते हैं, तो बता दें।"
Ad

WWE WrestleMania 40 में Roman Reigns का किसके खिलाफ होगा मैच?

कुछ हफ्ते पहले द रॉक ने WWE SmackDown में लगभग 4 साल बाद वापसी कर सभी को चौंका दिया था। खुद रॉक ने यह पुष्टि कर दी है कि पिछले साल उनका और रोमन रेंस का मैच WrestleMania 39 के लिए लगभग फाइनल हो गया था, लेकिन मैच को लेकर बात नहीं बनी और फिर कोडी रोड्स ने शो ऑफ द शोज में ट्राइबल चीफ को चुनौती दी थी।

ग्रेट वन की वापसी के बाद फिर से ऑफिशियल्स के सामने पिछले साल जैसी स्थिति बन गई है। आज भी WWE की प्राथमिकता रोमन रेंस को लेकर अलग है। कोडी रोड्स के लिए बनाए गए प्लान्स पर द रॉक के आने से जरूर असर होगा।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications