WWE दिग्गज ने सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच के ड्रेसिंग स्टाइल का बनाया भद्दा मजाक, चौंकाने वाला बयान दिया

WWE सुपरस्टार्स सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार्स सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया

WWE में इस समय सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और बैकी लिंच (Becky Lynch) का बहुत बडा़ नाम हैं। दोनों अलग-अलग स्टाइल और कपड़ों के साथ रिंग में एंट्री करते हैं। WWE दिग्गज विंस रूसो (Vince Russo) ने बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस की पसंद को बेकार बताया हैं। Sportskeeda Wrestling से बात करते हुए रेड ब्रांड के शो को लेकर पूर्व WWE हेड राइटर विंस रूसो ने अपना बयान दिया। रॉलिंस और बैकी लिंच के गिमिग और गियर पर बड़ी बात उन्होंने कही।

Ad

WWE Raw में इस समय सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच परफॉर्म कर रहे हैं

पिछले कुछ महीने से सैथ रॉलिंस ने अपने ड्रेसिंग स्टाइल में बड़ा बदलाव किया है। हर हफ्ते वो अलग तरह के कोट-पैंट पहने हुए नजर आते हैं। WWE दिग्गज ऐज ने भी इस चीज़ को लेकर रॉलिंस का मजाक बनाया। बैकी लिंच ने अगस्त में वापसी की थी और इसके बाद वो भी नए-नए स्टाइल में नजर आती हैं। विंस रूसो ने कहा,

सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच अपनी अलमारी के साथ क्या करना चाहते हैं? दोनों का ड्रेसिंग स्टाइल हास्यास्पद है। बैकी लिंच के बालों की स्टाइल बेकार है। रॉलिंस का मंडे नाइट मसीहा कैरेक्टर शानदार था। रॉलिंस क्या कर रहे हैं मुझे बिल्कुल समझ नहीं आता। बैकी लिंच और रॉलिंस का कैरेक्टर अलग ही चल रहा हैं। बदलाव करने की क्या जरूरत थी। ऐसा लग रहा है जैसे दोनों एक-दूसके के ऊपर जोक मार रहे हैं। रॉलिंस को लेकर फैंस इस वजह से गलत चैंट्स करते हैं।

youtube-cover

सैथ रॉलिंस को रेड ब्रांड में पुश दिया जा रहा है। बिग ई के साथ WWE चैंपियनशिप के लिए जल्द ही राइवलरी रॉलिंस की शुरू होगी। रॉलिंस WWE के टॉप सुपरस्टार है। इस समय उनका गिमिक सबसे अलग है। शायद ये बहुत लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। बैकी लिंच भी रॉलिंस की राह में चल रही हैंं। वैसे लिंच का ये हील रन भी कम लोगों को पसंद आ रहा है। फैंस का रिएक्शन उनके लिए अलग रहता है। ये बात कई दिग्गज कह चुके हैं। विंस रूसो ने भी इस बार काफी कुछ दोनों को लेकर कह दिया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications