WWE Raw में हुआ Seth Rollins का सैगमेंट विवादों के घेरे में आया, दिग्गज ने कंपनी के ऊपर लगाए गंभीर आरोप

Pankaj
WWE Raw में सैथ रॉलिंस का सैगमेंट कुछ खास नहीं रहा
WWE Raw में सैथ रॉलिंस का सैगमेंट कुछ खास नहीं रहा

Seth Rollins: WWE Raw में इस हफ्ते सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का हुआ सैगमेंट विवादों के घेरे में आ गया है। कई लोगों का कहना है कि रॉलिंस के साथ कंपनी ने गलत किया। विंस रूसो (Vince Russo) ने तो WWE के ऊपर कड़े आरोप लगाए है। उनका कहना है कि क्रिएटिव टीम ने यहां बहुत बड़ी गलती की।

Ad

WrestleMania 39 के बाद Raw का ये पहला एपिसोड था। सैथ रॉलिंस ने मेनिया में लोगन पॉल को शानदार मैच में हराया था। Raw में बैकस्टेज कैथी कैली ने उनका इंटरव्यू लिया। सैथ ने मेनिया में मिली जीत पर खुशी जताई। इसके बाद वो रिंग की तरफ आ गए थे। लगा कि फैंस को एक तगड़ा सैगमेंट देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रिंग में उन्होंने क्राउड के साथ अपने सॉन्ग को सेलिब्रेट किया और फिर वापस चले गए। ये देखकर सभी हैरान रह गए थे। इतने बड़े सुपरस्टार के साथ ऐसा करना बहुत गलत है।

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए विंस रूसो ने इस सैगमेंट को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा,

इस तरह का सैगमेंट टीवी के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। फैंस ने जिस अंदाज में सैथ रॉलिंस का सॉन्ग गाया वो अच्छा था। हाउस शो के लिए ये सही रहता है। लाइव टीवी पर इससे ज्यादा लोगों को चाहिए होता है। ये सैगमेंट बिल्कुल भी अच्छा मुझे नहीं लगा।

youtube-cover
Ad

क्या WWE Raw में सैथ रॉलिंस का सैगमेंट रद्द किया गया था?

रिपोर्ट में कहा गया है कि सैथ रॉलिंस का सैगमेंट अंतिम समय में रद्द कर दिया गया था। अब पता नहीं ऐसा क्यों किया गया किसी को नहीं पता है। वैसे इस हफ्ते Raw के एपिसोड को देखकर कोई भी खुश नज़र नहीं आया। कहा जा रहा है कि इस शो की बुकिंग विंस मैकमैहन ने की थी। मेन इवेंट में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। ब्रॉक लैसनर ने कोडी रोड्स के ऊपर हमला किया। ये सैगमेंट बहुत लंबा खींचा गया था। लैसनर ने ये कदम अचानक क्यों उठाया किसी को नहीं पता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications