'अपने परिवार को छोड़ दिया और घर चले गए'- WWE दिग्गज Roman Reigns पर लगे गंभीर आरोप, नए ट्राइबल चीफ को बताया गया हीरो

WWE
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर आया कड़ा बयान (Photos: WWE.com)

Hollywood Star Accuses Roman Reigns: WWE की क्रिएटिव टीम के पूर्व सदस्य और दिग्गज एक्टर फ्रेडी प्रिंस जूनियर (Freddie Prinze Junior) ने इस बार रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्लडलाइन को लेकर बात की। फ्रेडी ने कई चौंकाने वाली बातें कही हैं।

Ad

WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ रोमन रेंस को हार का सामना करना पड़ा था। रोड्स ने उनके 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था। इसके बाद से अभी तक WWE टीवी पर रेंस नज़र नहीं आए हैं। द रॉक और ब्लडलाइन के अन्य साथियों द्वारा जोर लगाने के बाद भी रेंस अपना टाइटल मेनिया में रिटेन नहीं कर पाए।

Wrestling with Freddie के हालिया एपिसोड में प्रिंस जूनियर ने कहा कि WrestleMania XL के बाद रोमन रेंस ने अपने परिवार को बुरी तरह छोड़ दिया। उन्होंने कहा,

मैं ये नहीं कहता कि सोलो सिकोआ का कैरेक्टेर एक बेबीफेस है लेकिन मेरी बात पर गौर करें। रोमन रेंस ने अपना परिवार छोड़ दिया। उन्होंने अपना टाइटल खो दिया। वो चुपचाप अपने घर चले गए। मुझे नहीं पता कि वो फिल्मों में काम कर रहे हैं या नहीं, या ये सिर्फ एक स्टोरी है या कुछ भी। लेकिन कैरेक्टर के हिसाब से सोलो 100 प्रतिशत सही हैं। वो हीरो हैं। सिकोआ ने कंपनी में काफी कुछ बहुत तेजी से बिल्ड कर दिया है।
Ad

वैसे देखा जाए तो WrestleMania XL के बाद सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन की काया पलट दी है। उन्होंने सबसे पहले जिमी उसो को ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखाया। इसके बाद टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जेकब फाटू ने इस फैक्शन को ज्वाइन किया। कुछ हफ्ते पहले सोलो ने अपने साथियों के साथ मिलकर पॉल हेमन के ऊपर भी जानलेवा अटैक किया था।

क्या WWE SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स अपने टाइटल को रिटेन कर पाएंगे या नहीं?

सोलो सिकोआ ने अपने आपको ट्राइबल चीफ मान लिया है। उनके साथियों ने भी उन्हें एक्नॉलेज कर लिया है। वो रोमन रेंस को भी ललकार चुके हैं। SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सिकोआ के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इनकी राइवलरी में अभी तक बहुत बवाल मचा है। देखना होगा कि कोडी अपने टाइटल को रिटेन कर पाएंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications