Raw में बिग ई, सैथ रॉलिंस और केविन ओवेंस के बीच हुआ सैगमेंट विवादों के घेरे में आया, WWE दिग्गज ने लगाए आरोप

WWE Raw में हुआ था इस हफ्ते खास सैगमेंट
WWE Raw में हुआ था इस हफ्ते खास सैगमेंट

WWE रॉ (Raw) में इस हफ्ते बिग ई (Big E), सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और केविन ओवेंस (Kevin Owens) के बीच खास सैगमेंट हुआ था। पूर्व WWE दिग्गज विंस रूसो को ये सैगमेंट बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। Sportskeeda Wrestling's Legion of RAW के हालिया एपिसोड में विंस रूसो (Vince Russo) ने इस सैगमेंट पर अपनी बात रखी।

Ad

WWE Raw के मेन इवेंट में केविन ओवेंस को बिग ई ने हराया

सैथ रॉलिंस ने इस हफ्ते शानदार प्रोमो दिया और पिछले हफ्ते मिली जीत के बारे में बात की। सैथ रॉलिंस ने कहा कि वो अगले WWE चैंपियन बनेंगे। इसके बाद WWE चैंपियन बिग ई ने एंट्री की। दोनों के बीच काफी बातचीत हुई। कुछ देर बाद बिग ई ने रॉलिंस को WWE चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज कर दिया था लेकिन रॉलिंस ने मना कर दिया। रॉलिंस ने कहा कि वो अपने टर्म्स पर ही लड़ेंगे। इसके बाद केविन ओवेंस ने भी एंट्री की। ओवेंस ने कुछ देर बाद बिग ई को मैच के लिए चैलेंज किया और बिग ई ने इसे स्वीकार भी कर लिया।

इस पूरे सैगमेंट को लेकर विंस रूसो ने अपना बात रखी और कहा,

पिछले हफ्ते की Raw में कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। मुझे मेन इवेंट मैच बिल्कुल अच्छा नहीं लगा था क्योंकि किसी ने अपना कैरेक्टर शो नहीं किया। इस बार के प्रोमो में भी कुछ ऐसा ही देेखने को मिला। सभी लोग WWE चैंपियन को क्लेम कर रहे हैं। ये किसी भी स्टोरीलाइन में कोई बात नहीं होती है। Raw को फेस को लगातार क्लेम करना अच्छी बात नहीं है। रेड ब्रांड में इस समय एक ही फेस है। इस वजह से ही तो ये पंगा खड़ा हो रहा है। WWE को इस बारे में कुछ सोचना चाहिए।

youtube-cover

रेड ब्रांड के मेन इवेंट में इस हफ्ते केविन ओवेंस और बिग ई के बीच मैच हुआ था। बिग ई ने इस मैच में शानदार जीत हासिल की। वैसे बिग ई के अगले प्रतिद्वंदी सैथ रॉलिंस होंगे। सैथ रॉलिंस और बिग ई के बीच जल्द ही WWE चैंपियनशिप मैच का ऐलान किया जाएगा। खैर विंस रूसो ने एक बार फिर इन सुपरस्टार्स पर आरोप लगा दिए है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications