"WWE ने गलत निर्णय लिया"- WrestleMania में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस द्वारा अंडरटेकर को हराने पर दिग्गज का बड़ा बयान

WrestleMania 30 में ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेकर को हराया था
WrestleMania 30 में ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेकर को हराया था

ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और रोमन रेंस (Roman Reigns) ही WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) में अंडरटेकर (Undertaker) को आजतक हरा पाए है। अंडरटेकर की WrestleMania में 21 मैचों की विनिंग स्ट्रीक को लैसनर ने ही तोड़ा था। पूर्व WWE राइटर विंस रूसो ने इस बार बड़ा बयान दिया। विंस ने कहा कि WWE का लैसनर और रोमन रेंस को लेकर निर्णय गलत था। रूसो ने कहा कि WWE द्वारा ये अच्छी च्वाइस बिल्कुल भी नहीं थी।

Ad

WWE दिग्गज ने रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर को लेकर दी प्रतिक्रिया

WrestleMania 30 में अंडरटेकर का मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ हुआ था। लैसनर ने अंडरटेकर को हराकर इतिहास रच दिया था। हालांकि लैसनर की ये जीत आज भी चर्चा में रहती है। कई दिग्गजों को लगता है कि अंडरटेकर की स्ट्रीक किसी और सुपरस्टार ने खत्म करनी चाहिए थी। WrestleMania 33 में इसके बाद अंडरटेकर और रोमन रेंस के बीच मैच हुआ था। रोमन रेंस ने इस मैच में जीत हासिल की। WWE ने रोमन रेंस को बड़ा पुश दिया लेकिन फायदा नहीं हुआ।

Sportskeeda Wrestling से बात करते हुए विंस रूसो ने इस बारे में बड़ा बयान देते हुए कहा,

ब्रॉक लैसनर को अंडरटेकर को हराने की कोई जरूरत नहीं थी। रोमन रेंस का पहले जो कैरेक्टर था उस हिसाब से भी अंडरटेकर को हराना लाजिमी नहीं बनता। हां अगर आज के कैरेक्टर पर बात करें तो एकदम सही निर्णय होता। मुझे लगता है कि WWE ने ये दोनों निर्णय गलत लिए थे। रोमन रेंस का करियर पहले काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। इस लिहाज से भी मैं उनकी तरफ बिल्कुल नहीं जाऊंगा।

youtube-cover

विंस रूसो ने इस दौरान रोमन रेंस के मौजूदा कैरेक्टर की जमकर तारीफ की। रोमन रेंस ने पिछले साल अगस्त में वापसी करते हुए हील टर्न लिया था। रोमन रेंस का ये हील रन अभी तक जबरदस्त रहा। इससे पहले WWE ने फेस के रूप में रोमन रेंस को बहुत पुश दिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस वजह से ही रोमन रेंस और अंडरटेकर के बीच मैच कराया गया था। इसके बाद भी फैंस का मिक्स्ड रिएक्शन रोमन रेंस के लिए था। रोमन रेंस को इस समय यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 480 दिन से ज्यादा हो गए है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications