पूर्व WWE चैंपियन The Rock की लोकप्रियता पहले के मुकाबले हुई है कम, रेसलिंग दिग्गज ने कारण बताते हुए दिया बड़ा बयान

..
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन हैं द रॉक
पूर्व WWE वर्ल्ड चैंपियन हैं द रॉक

The Rock: WWE के पूर्व हेड राइटर विंस रूसो (Vince Russo) का मानना है कि द रॉक (The Rock) अब अपनी लोकप्रियता खोते जा रहे हैं। WWE रॉ (Raw) के हालिया स्पेशल Day 1 एपिसोड में ब्रम्हा बुल ने चौंकाने वाली वापसी की थी। 51 साल के मेगास्टार ने शो में आकर जिंदर महल की हालत खराब कर दी थी। इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ खाने के लिए हेड ऑफ द टेबल पर जाना चाहिए। संभवतः उनका निशाना रोमन रेंस की ओर था।

Legion of Raw के हालिया शो में विंस रूसो ने कहा कि जब से पीपल्स चैंपियन ने अपनी राजनीतिक आकांक्षाएं व्यक्त की हैं, तब से उनकी लोकप्रियता में गिरावट आई है। पूर्व राइटर का मानना है कि द रॉक के राजीनतिक विचारों ने एक वर्ग को बांट दिया है। रूसो ने यह भी माना कि द रॉक की पॉपुलैरिटी अभी भी बहुत है, कोई भी उनके लेवल पर नहीं है। उन्होंने कहा,

"मुझे नहीं लगता है कि द रॉक की वही चमक अभी भी बाकी है, जो पहले होती थी। मेरे हिसाब से इसका कारण यह भी हो सकता है क्योंकि द रॉक ने कुछ समय पहले राजनीति में जाने की कोशिश की थी। लोगों को यह पसंद नहीं आया था। मुझे यह नहीं लगता है कि इसका पॉजिटिव प्रभाव पड़ा था। कुछ जो मुझे समझ आया, वह नकारात्मक ही था। देखिए रॉक, द रॉक हैं। उनके जैसा कोई भी नहीं हो सकता लेकिन मुझे नहीं लगता कि एक वर्ग में उनकी उतनी ही लोकप्रियता बची है।"

youtube-cover

WWE Elimination Chamber 2024 में हो सकता है Roman Reigns vs The Rock मैच

WWE Elimination Chamber 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 24 फरवरी को पर्थ में होगा। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि ऑस्ट्रेलियाई ऑफिशियल (टूरिज़्म डिपार्टमेंट) यह चाहते हैं कि ग्रेट वन इस शो का हिस्सा बनें। हालिया Raw में द रॉक ने हेड ऑफ द टेबल के खिलाफ स्टोरीलाइन के संकेत दे दिए हैं। अब सभी की निगाहें रोमन पर हैं। देखना होगा कि वो टीवी पर इस खबर को लेकर क्या रिएक्शन देते हैं। वो जरूर हॉलीवुड मेगास्टार के साथ दुश्मनी शुरू करना चाहेंगे।

Quick Links

App download animated image Get the free App now