"'Brock Lesnar और Bobby Lashley का सैगमेंट नकली था' - WWE दिग्गज ने Raw के सैगमेंट का उड़ाया मज़ाक

brock lesnar bobby lashley raw segment
WWE दिग्गज ने ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के सैगमेंट का मजाक बनाया

Brock Lesnar: WWE Raw के हालिया एपिसोड की शुरुआत ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के फाइटिंग सैगमेंट से हुई, जहां दोनों ने रिंगसाइड पर एक-दूसरे पर खतरनाक तरीके से अटैक किया।

ऑफिशियल्स द्वारा बीच बचाव के लिए एंट्री लेने से पहले ही लैश्ले, द बीस्ट को जोरदार स्पीयर लगा चुके थे। उसके बाद द अलमाइटी ने लैसनर को उठाकर अनाउंस टेबल पर भी पटका। अब रेसलिंग दिग्गज विंस रूसो ने कहा है कि उन्हें ये सैगमेंट पसंद नहीं आया।

Sportskeeda के Legion of Raw में विंस ने बताया कि उन्हें सैगमेंट का अंत पसंद नहीं आया। उन्होंने ये भी कहा कि वो Raw में लैसनर के सैगमेंट के बाद रेगुलर प्रोग्रामिंग पर वापसी से चौंक उठे थे। विंस ने कहा:

"उन्होंने लैश्ले को लाने के लिए पूरे लॉकर रूम को खाली करवा दिया, जैसे ये कोई शूट चल रहा हो। इस सैगमेंट का ऐसे अंत नहीं होना चाहिए था क्योंकि उसके बाद एडवरटाइज़मेंट होने वाली थी और हमें किसी और चीज़ पर फोकस करना चाहिए था। अगर ये वाकई में एक कंट्रोल से बाहर जा चुका ब्रॉल होता तो हमें शो में हो रही दूसरी चीज़ों की तरफ फोकस ना करना होता। उसके बाद लैश्ले और लैसनर नजर ही नहीं आए। स्थिति के अनुसार जब ब्रॉक को अंदाजा होता कि लैश्ले ने उनकी बुरी हालत की है, इसलिए उन्हें द अलमाइटी को ढूंढते हुए दिखाना चाहिए था। उन्हें ऐसे दिखाना चाहिए था जैसे ये झड़प सच में हो रही है।"

इस सैगमेंट को नकली बताते हुए विंस रूसो ने कहा:

"मुझे ये सैगमेंट नकली नजर आया। उन्होंने ऐसे दिखाया जैसे वो ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के सैगमेंट के खत्म होने का इंतज़ार कर रहे थे। ये बात मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आई। जब ब्रॉक लैसनर बिल्डिंग में मौजूद हों, जो बहुत दूर से इस शो का हिस्सा बनने आए हैं, जो ब्रांड के सबसे बड़े स्टार हैं, इसके बावजूद उन्हें पूरे शो में ना दिखाना सही नहीं है।"

youtube-cover

WWE Crown Jewel में होगी ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले की भिड़ंत

IT'S OFFICIAL!@fightbobby fights @BrockLesnar at Crown Jewel! #WWERaw    #WWE https://t.co/XnPn5N6hKp

WWE Raw में ही ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के मैच को Crown Jewel 2022 के लिए ऑफिशियल कर दिया गया। उनके Royal Rumble 2022 के मैच में रोमन रेंस ने दखल दे दिया था, लेकिन इस बार उनके बीच एक क्लीन फाइट होने की उम्मीद की जा रही है, जिसे दुनिया में मौजूद कोई भी प्रो रेसलिंग फैन मिस नहीं करना चाहेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Neeraj sharma
Be the first one to comment