'मुझे बिल्कुल समझ नहीं आया'- WWE Raw में Brock Lesnar की वापसी देखकर नाराज दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Brock Lesnar: WWE Raw में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने वापसी की। कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के साथ उनका शोडाउन हुआ। हालांकि उनकी इस वापसी से कोई खुश नहीं हुआ होगा। अब पूर्व WWE राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Raw की शुरूआत इस हफ्ते सैथ रॉलिंस ने की। उन्होंने Money in the Bank में फिन बैलर के खिलाफ मिली जीत के बारे में बताया। इसके बाद कोडी रोड्स ने एंट्री की। वो अपनी बात रखने ही वाले थे कि लैसनर का म्यूजिक बज गया। कोडी ने भी ज्यादा टाइम नहीं लिया और रैंप पर ही जाकर उनके ऊपर हमला कर दिया। दोनों लड़ते-लड़ते रिंग में आए। लैसनर ने कोडी को एफ-5 लगाया लेकिन वो बच गए। रोड्स ने लैसनर को शानदार कोडी कटर मारकर धराशाई कर दिया। ये देखकर सभी हैरान रह गए थे।

Legion of RAW में विंस रूसो ने ब्रॉक लैसनर की वापसी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि पूरे शो में लैसनर और कोडी की स्टोरी दिखानी चाहिए थी। विंस ने कहा कि लैसनर शुरूआती दस मिनट में वहां पर थे और फिर चले गए।

मैं शो की शुरूआत देखकर अपना सिर हिलाता हूं, जहां सिर्फ हम ब्रॉक लैसनर को देखते हैं। हमारे पास तीन घंटे का शो है, जहां हम कोडी और ब्रॉक की राइवलरी में काम कर सकते थे। वो सिर्फ 10 मिनट के लिए वहां पर थे और फिर चले गए। मुझे बिल्कुल ये समझ नहीं आया। जब तक जीवित हूं मैं इसे कभी नहीं समझ पाऊंगा।

youtube-cover

क्या WWE SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर का होगा बड़ा मैच?

लैसनर का सैगमेंट इस बार बिल्कुल भी अच्छा नहींं लगा। बहुत टाइम बाद उन्होंने वापसी की। अगर उनका एक्शन ज्यादा टाइम तक दिखता तो फिर मजा आता। खैर ये बात तय हो गई है कि लैसनर और कोडी के बीच तीसरा मुकाबला होगा। WWE SummerSlam 2023 में दोनों के बीच अब मुकाबला तय लग रहा है। इस बार कंपनी द्वारा इनके मुकाबले में कोई शर्त भी जोड़ी जा सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications