WWE Raw में डेब्यू कर तूफान लाने वाले Wyatt 6 ग्रुप के 4 सदस्यों का नाम आया सामने, जानिए किन-किन स्टार्स का आगे दिखेगा जलवा?

WWE Raw के अंत में फैंस को दिखा खतरनाक मंजर (Photo: WWE.com)
WWE Raw के अंत में फैंस को दिखा खतरनाक मंजर (Photo: WWE.com)

Wyatt 6 Group Four Names Revealed: WWE Raw में ऑफिशियल तौर पर अंकल हाउडी आ गए हैं और उन्होंने अपने फैक्शन के साथ जो नजारा दिखाया वो बहुत ही गजब का था। पहली बार संभवत: ऐसा पल आया जब Wyatt 6 ने WWE में नए गुट के रूप में कहर बरपाया।

Ad

Wyatt 6 फैक्शन के बारे में पहले से कई अफवाहें चल रही थीं। बो डैलस अंकल हाउडी की भूमिका निभाएंगे ये लगभग पहले से सभी को पता था। WWE इस ग्रुप को आगे कैसे बढ़ाएगा ये सोचने वाली बात थी। कंपनी ने अच्छा काम किया और शानदार प्रदर्शन के साथ फैक्शन का डेब्यू हुआ।

फिन बैलर, रे मिस्टीरियो और जे उसो का मैच खत्म होने के बाद काफी टाइम बचा था। शुरूआत में ब्रे वायट को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सबसे पहले एक फीमेल मास्क पहनी हुईं बाहर आईं। वो निक्की क्रॉस थीं। कैमरा फिर अंदर की तरफ गया और पता चला कि सभी हालत खराब हुई है। चैड गेबल का चेहरा तो खून से लथपथ था।

एरिक रोवन एक और नाम थे, जिन्हें वहां पर देखा गया। मास्क के नीचे से उनकी लाल दाढ़ी दिख रही थी। ग्रुप में एक और नाम जो गेसी का सामने आ रहा है। हालांकि, उनके नाम की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। अंत में अंकल हाउडी के साथ पांच लोगों का ये गुट पूरी तरह सामने आया।

Ad

WWE में बवाल मचाने को तैयार Wyatt 6 ग्रुप

अगर आप सोच रहे हैं कि Wyatt 6 में सिर्फ 5 ही मेंबर क्यों है तो इसका भी जवाब आपको मिल जाएगा। दरअसल ग्रुप के छठे सदस्य ब्रे वायट हैं। वो अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनका स्थान इस फैक्शन में हमेशा के लिए रिजर्व है।

Wyatt 6 अब WWE में तूफान लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके पीछे बो डैलस (अंकल हाउडी), निकी क्रॉस, एरिक रोवन, जो गेसी और एक अन्य नाम प्रतीत होता है। अगले हफ्ते अब रेड ब्रांड का एपिसोड बहुत ही जबदस्त होगा। इस फैक्शन के अगले कदम के बारे में फैंस को पता चलेगा। WWE ने इस ग्रुप का डेब्यू तो धमाकेदार अंदाज में करा दिया है लेकिन आगे भी अच्छा प्लान बनाना होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications