Superstars Can Help Roman Reigns-Cody Rhodes: WWE Bad Blood 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इस शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) भी एक्शन में नज़र आएंगे। यहां WrestleMania XL के बाद रोमन का पहला मैच होने वाला है। वो कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के साथ टीम बनाकर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू का सामना करेंगे।इस टैग टीम मैच के धमाकेदार होने की पूरी उम्मीद है। इस मैच में नए ब्लडलाइन के अन्य सदस्यों का दखल जरूर देखने को मिल सकता है। इसी बीच कुछ स्टार्स हैं, जो रोमन रेंस और कोडी रोड्स की मदद के लिए आगे आ सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 4 स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो Bad Blood 2024 में आकर रोमन रेंस और कोडी रोड्स की सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के खिलाफ टैग टीम मैच जीतने में मदद कर सकते हैं।4- WWE दिग्गज पॉल हेमन आकर रोमन रेंस और कोडी रोड्स की मदद कर सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postपॉल हेमन कुछ महीनों पहले ब्लडलाइन द्वारा हुए हमले के बाद से नज़र नहीं आए हैं। उन्होंने सोलो सिकोआ को ट्राइबल चीफ के तौर पर एक्नॉलेज नहीं किया था क्योंकि वो रोमन रेंस को उस पद पर देखते हैं। इसी वजह से उनपर हमला हुआ था। इसी चीज़ का बदला पॉल जरूर लेना चाहेंगे। फैंस उनका रोमन के साथ रीयूनियन भी देखना चाहते हैं। यह दोनों ही चीज़ें Bad Blood 2024 में हो सकती हैं।पॉल हेमन मैच के दौरान रिंगसाइड पर आकर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू का ध्यान भटका सकते हैं। इसी का फायदा रोमन और कोडी को मिल सकता है। वो नए ब्लडलाइन के सदस्यों को धराशाई करते हुए जीत दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद पॉल हेमन और रोमन रेंस का आखिर रीयूनियन हो सकता है। इस तरह का एंगल बुक करके WWE अपने फैंस को खुश कर सकता है।3&2- मोंटेज़ फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस कर सकते हैं WWE दिग्गज रोमन रेंस और कोडी रोड्स की मदद View this post on Instagram Instagram Postमोंटेज़ फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस की काफी समय से नए ब्लडलाइन के साथ दुश्मनी चल रही है। NXT के एपिसोड में ब्लडलाइन ने दखल देकर स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स पर हमला किया था। SmackDown के हालिया एपिसोड में स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने वापसी की और आकर केविन ओवेंस का नए ब्लडलाइन के खिलाफ साथ दिया। इस बीच भी मोंटेज़ और एंजेलो की हालत खराब हुई।एक चीज़ क्लियर है कि उन्हें नए ब्लडलाइन से बदला लेना है। इसी वजह से Bad Blood के दौरान स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स एक अहम किरदार निभा सकते हैं। अगर ब्लडलाइन के सदस्य टामा टोंगा और टांगा लोआ दखल देने का प्रयास करते हैं, तो उन्हें रोकने और रोमन रेंस-कोडी रोड्स की मदद करने के लिए स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स की एंट्री देखने को मिल सकती है। वो टामा टोंगा और टांगा लोआ को संभाल सकते हैं। इसी का फायदा उठाकर रोमन-कोडी जीत सकते हैं।1- जिमी उसो WWE में वापसी करके रोमन रेंस का साथ दें View this post on Instagram Instagram Postजिमी उसो WrestleMania XL के बाद हुए SmackDown से ही एक्शन से दूर हैं। फैंस उन्हें बहुत ज्यादा मिस कर रहे हैं और कई बार उनकी वापसी के कयास लगे हैं। अभी तक उनका रिटर्न नहीं हुआ है, जो एक खराब चीज़ है। खैर, Bad Blood 2024 के दौरान जिमी अपनी धमाकेदार वापसी कर सकते हैं। वो टैग टीम मैच में दखल देकर सोलो सिकोआ से उन्हें धोखा मिलने का बदला ले सकते हैं।इसी इंटरफेरेंस का फायदा रोमन रेंस और कोडी रोड्स को मिल सकता है और वो जीत दर्ज कर सकते हैं। इस तरह के एंगल से फैंस बहुत खुश होंगे। जिमी अगर Bad Blood जैसे बड़े शो में वापसी करते हैं, तो फैंस का रिएक्शन भी देखने लायक होगा। जब रोमन और जिमी का रीयूनियन होगा, तो जरूर सभी की पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।