4 सुपरस्टार्स जिन्होंने 2024 में WWE से निकाले जाने के बाद कोई मैच नहीं लड़ा है

Ujjaval
WWE से रिलीज हुए कुछ स्टार्स रिंग में वापसी नहीं आए हैं (Photo: WWE.com)
WWE से रिलीज हुए कुछ स्टार्स रिंग में वापसी नहीं आए हैं (Photo: WWE.com)

Superstars Got Released in 2024 Not Returned Match: WWE ने पिछले कुछ सालों में कई सारे सुपरस्टार्स को रिलीज किया है। कंपनी द्वारा रेसलर्स को अचानक निकाला जाना अब आम बात हो गई है। यह सिलसिला 2024 में भी जारी रहा, जहां कई बड़े नामों को WWE से रिलीज किया गया। कंपनी से जाने के बाद कुछ अन्य प्रमोशन में काम करते हुए बड़ा नाम बना रहे हैं, वहीं कुछ अभी तक रिंग में वापसी नहीं कर पाए हैं। इस आर्टिकल में हम WWE द्वारा 2024 में निकाले गए 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं, जिन्होंने अभी तक कोई मैच नहीं लड़ा है।

Ad

4- पूर्व WWE स्टार वॉन वैग्नर रेसलिंग से दूर हो गए हैं

youtube-cover
Ad

वॉन वैग्नर ने जब WWE में कदम रखा था, तो उन्हें लेकर काफी हाइप थी। वो साइज के मामले में काफी बड़े थे और उनकी हाइट भी बढ़िया थी। इसी वजह से उन्हें WWE का अगला WrestleMania मेन इवेंटर भी माना जा रहा था। हालांकि, वैग्नर का कंपनी के साथ सफर कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने NXT में काम किया और यहां उन्हें बहुत अच्छे मौके मिले, हालांकि वो प्रभावित करने में पूरी तरह से असफल रहे।

यही अंत में उनके रिलीज का कारण बना। WWE ने उन्हें 22 अप्रैल 2024 को रिलीज कर दिया और यह कई फैंस के लिए सरप्राइज की तरह था। इसके बाद से वॉन ने किसी अन्य प्रमोशन में डेब्यू नहीं किया है। उनके रिलीज को बहुत समय हो गया है और ऐसे में उनका अभी तक रेसलिंग में दोबारा वापसी नहीं करना हैरान करने वाली चीज़ है। आने वाले समय में जरूर वो फैंस को रेसलिंग में भविष्य से जुड़ा अपडेट दे सकते हैं।

3&2- वीर महान और सांगा ने WWE से रिलीज के बाद कोई मैच नहीं लड़ा है

youtube-cover
Ad

वीर महान और सांगा ने WWE में सालों तक काम किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। NXT द्वारा इस टीम ने इंडस शेर के रूप में डेब्यू किया और उनके पास अनोखा कैरेक्टर भी था। इसके बावजूद कंपनी द्वारा उन्हें पुश नहीं मिला। बाद में सांगा ने NXT और वीर महान ने मेन रोस्टर पर कुछ समय तक सिंगल्स स्टार के रूप में भी काम किया लेकिन यहां भी उनके लिए मौकों की कमी देखने को मिली।

जिंदर महल के साथ काम करते हुए इंडस शेर चर्चा का विषय बने और उनकी मेन रोस्टर पर सफलता की उम्मीद सभी को थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। WWE ने उन्हें ज्यादातर समय टीवी से दूर रखा और फिर 20 अप्रैल को यह जानकारी मिली कि WWE ने वीर और सांगा को रिलीज कर दिया। दोनों तगड़ा साइज और खतरनाक रेसलिंग स्टाइल होने के बावजूद रिलीज हो गए, जो भारतीय फैंस के लिए बड़ा शॉक था।

1- WWE से रिलीज होने के बाद गेबल स्टीवसन ने अपने करियर में किया बड़ा बदलाव

गेबल स्टीवसन ने ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने के बाद काफी नाम कमाया था और फिर उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। फैंस को लगा था कि वो कंपनी के अगले कर्ट एंगल बनेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वो उतना ज्यादा प्रभावित करने में सफल नहीं हुए और फिर 3 मई 2024 को WWE द्वारा उन्हें रिलीज कर दिया गया। गेबल ने इसके बाद से अभी तक कोई मैच नहीं लड़ा है।

कंपनी से निकाले जाने के बाद यह ऐलान हुआ कि गेबल स्टीवसन ने NFL की टीम बफेलो बिल्स के साथ तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया। उन्होंने फुटबॉल में कदम रखा और यह देखकर हर कोई हैरान रह गया। यहां पर भी गेबल की किस्मत नहीं चली और इस टीम द्वारा उन्हें 27 अगस्त 2024 को रिलीज कर दिया गया था। अब गेबल के करियर पर सवाल बने हुए हैं। देखना होगा कि उनका अगला कदम क्या होता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications