4 WWE सुपरस्टार्स जो हाल ही में माता-पिता बने और 2 जिनके घर बच्चा होने वाला है

WWE सुपरस्टार्स का अपना जीवन भी होता है (Photos: WWE.com)
WWE सुपरस्टार्स का अपना जीवन भी होता है (Photos: WWE.com)

WWE Couples Became Parents or Expecting: WWE और रेसलिंग की दुनिया में काम करने वाले सभी सुपरस्टार्स एक पर्सनल लाइफ भी रखते हैं। इनमें से कुछ ने हाल में ही पिता या मां बनने का आनंद प्राप्त किया है, तो वहीं कुछ ऐसे हैं जो इस समय एक्सपेक्ट कर रहे हैं। वैसे यह सोच पाना कि लोगों पर इतने पावरफुल मूव हिट करने वाले रेसलर्स इतने नर्म दिल भी होंगे, यह हैरान करने वाली बात है। इस आर्टिकल में हम आपको उन 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जो हाल ही में माता-पिता बने और 2 जिनके घर बच्चा होने वाला है।

Ad

#6 WWE सुपरस्टार लोगन पॉल हाल में ही पिता बने हैं

Ad

लोगन पॉल ने 2022 में कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। वह उसी समय डैनिश मॉडल नीना अगदल को डेट करने लगे थे। एक साल बाद जुलाई 2023 में उन्होंने एंगेजमेंट की घोषणा कर दी थी। पॉल ने पिछले साल अप्रैल में यह घोषणा कर दी थी कि वह पिता बनने वाले हैं। नीना ने इस साल सितंबर में अपनी बेटी को जन्म दिया। लोगन ने इससे जुड़ा हुआ सोशल मीडिया पोस्ट किया था। SummerSlam 2024 में अपनी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप हारने के बाद से उन्हें नहीं देखा गया है।

#5 WWE सुपरस्टार ब्रॉन्सन रीड भी इसी साल पिता बने हैं

Ad

ब्रॉन्सन रीड ने Elimination Chamber Perth को इसलिए मिस कर दिया था, क्योंकि उनकी पत्नी अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली थीं। ट्रिपल एच ने भी उन्हें बधाई दी थी। वह फरवरी में पिता बने थे और Crown Jewel 2024 में सैथ रॉलिंस से मैच लड़ते हुए नजर आए थे। इसमें उन्हें हार मिली थी। इसके बाद वह Raw में रॉलिंस पर हमला करते हुए दिखाई दिए थे।

#4 & #3 WWE सुपरस्टार्स एल्टन प्रिंस और कैली किनकैड

Ad

प्रिटी डेडली मेंबर एल्टन प्रिंस जहां SmackDown का हिस्सा हैं, तो वहीं उनकी पत्नी कैली किंकैड NXT में बैकस्टेज रिपोर्टर हैं। इन दोनों ने इस सितंबर अपनी पहली बेटी का स्वागत किया। प्रिटी डेडली बीते सप्ताह भी SmackDown में मैच लड़ते हुए दिखाई दिए थे। उनका मुकाबला DIY से हुआ था और इसमें टॉमैसो चैम्पा ने एल्टन प्रिंस पर फिनिशर हिट करके जीत दर्ज की थी

#2 & #1 WWE सुपरस्टार्स एरिक और वैलहाला अपने दूसरे बच्चे का इंतजार कर रहे हैं

एरिक WWE की टैग टीम वॉर रेडर्स का हिस्सा हैं। उन्होंने वैलहाला से दिसंबर 2018 में शादी की थी। इनके पहले बच्चे का जन्म फरवरी 2021 में हुआ था। पिछले साल अप्रैल में उन्होंने यह बताया था कि वह अपने पति के साथ दूसरा बच्चा एक्सपेक्ट कर रही हैं। उन्होंने बताया था कि वह नवंबर में बच्चे को जन्म दे देंगी। वह भले ही छुट्टी पर हैं लेकिन एरिक और उनके टैग टीम पार्टनर आईवार इस समय वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications