WWE से रिलीज किए गए फेमस स्टार ने किया सोशल मीडिया पोस्ट, फैंस को दिया खास मैसेज

Gallus, WWE
WWE के प्रीमियम लाइव इवेंट का लॉन्ग शॉट (Photo: WWE.com)

Gallus Member Sends Message: WWE ने फैंस को उस समय चौंका दिया था, जब उन्होंने पिछले हफ्ते कई रेसलर्स को रिलीज कर दिया। अब ऐसे ही रिलीज किए गए एक ग्रुप के मेंबर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ज्यादा जानकारी का दावा किया है। यहां यह बताना जरूरी है कि इस ग्रुप ने द रॉक (The Rock) को उनके रेसलमेनिया (WrestleMania XL) मैच में जीत से पहले ट्रेनिंग दी थी।

Ad

गैलस ग्रुप उन नामों में शामिल था, जिन्हें WWE ने हाल में रिलीज किया था। इसके मेंबर्स जो कॉफी, मार्क कॉफी और वुल्फगैंग थे। जो ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह WWE के साथ मिले समय को लेकर आभारी हैं। उन्होंने NXT ब्रांड का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने पूरे ग्रुप की तारीफ की और कहा कि यह अंत नहीं है। उन्होंने अपने ग्रुप की तुलना लोहे से की और कहा कि यह टूटता नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी आने वाले समय में जारी की जाएगी। जो कॉफी ने लिखा,

"अगर आप हमारे साथ रिंग में रहे हैं, तो आप जानते हैं। अगर आप हमारे साथ एक लॉकर रूम में रहे हैं, तो आपको मालूम है। WWE और NXT का शुक्रिया। लोहा टूटता नहीं है। हम जल्द मिलेंगे। हमारा बयान और जानकारी जल्द आपके सामने होगी।"

आप उनका सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

WWE में कब साथ आया था गैलस?

गैलस के मेंबर्स एक-दूसरे को यूके के इंडी सर्किट से जानते थे। उन्होंने NXT UK में जुलाई 2018 के दौरान ग्रुप को बनाया था। उसी साल दिसंबर में इनका नाम सबके सामने आया था। मार्क कॉफी और वुल्फगैंग ने NXT टैग टीम चैंपियनशिप और NXT UK टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। वहीं मार्क ने सिंगल्स रेसलर के रूप में NXT UK हेरिटेज कप जीता हुआ है। द रॉक ने इनके ही मार्गदर्शन में अपनी वापसी से जुड़ी हुई ट्रेनिंग की थी। WWE दिग्गज ने अपने काम के लिए इस ग्रुप की मेहनत और उनके प्रदर्शन की जमकर तारीफ भी की थी। अब देखना होगा कि यह आगे इंडिपेंडेंट सर्किट में क्या धमाल करते हैं और WWE में कब तथा किस तरह से वापस आते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications