Royal Rumble में WWE चैंपियन बनने पर विंस मैकमैहन का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे गोल्डबर्ग 

गोल्डबर्ग और विंस मैकमैहन
गोल्डबर्ग और विंस मैकमैहन

रॉयल रंबल(Royal Rumble) में इस बार गोल्डबर्ग(Goldberg) का मुकाबला ड्रू मैकइंटायर(Drew McIntyre) के साथ WWE चैंपियनशिप के लिए होगा। अगर गोल्डबर्ग यहां जीत जाते हैं तो वो फिर विंस मैकमैहन(Vince McMahon) के 22 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। गोल्डबर्ग इस पीपीवी में ये बड़ा कारनामा कर सकते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो अपनी उम्र से काफी छोटे नजर आते हैं और 3 जो बड़े दिखाई देते हैं

क्या विंस मैकमैहन का रिकॉर्ड गोल्डबर्ग तोड़ पाएंगे?

WWE RAW लैजेंड नाइट में ड्रू मैकइंटायर ने कीथ ली को हराकर अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड किया था। इसके बाद गोल्डबर्ग ने चौंकाने वाली एंट्री की थी। गोल्डबर्ग ने बाद में ड्रू मैकइंटायर को Royal Rumble में WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर दिया था। इस हफ्ते RAW में मैकइंटायर ने इस चुनौती को स्वीकार कर लिया। अब इन दोनों का मैच ऑफिशियल हो गया है।

विंस मैकमैहन का एक ऐसा रिकॉर्ड है जो 22 साल से कोई नहीं तोड़ पाया। लेकिन गोल्डबर्ग के पास अब मौका हैं। गोल्डबर्ग की उम्र अभी 54 साल हैं। Royal Rumble तक 35 दिन भी हो जाएंगे। यानि की वो ये मैच जीतते हैं तो फिर इतिहास में सबसे ओल्डेस्ट WWE चैंपियन बन जाएंगे।

16 सितंबर 1999 को SmackDown के एपिसोड में विंस मैकमैहन का मुकाबला ट्रिपल एच के साथ WWE टाइटल के लिए हुआ था। विंस मैकमैहन ने यहां ट्रिपल एच को हराया था। ये काफी चौंकाने वाला पल रहा था। तब विंस मैकमैहन की उम्र 54 साल 21 दिन की थी। 22 साल से ये रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया। लेकिन अब ये मौका गोल्डबर्ग के पास हैं।

ये भी पढ़े: WWE इतिहास में हुए 6 विशालकाय रेसलर्स जो फैंस के मन में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे

गोल्डबर्ग इसके अलावा और भी रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं। लेकिन ये तब होगा जब वो ड्रू मैकइंटायर को हराएंगे। एक और रिकॉर्ड हैं जो गोल्डबर्ग बना सकते हैं। अगर Royal Rumble में ड्रू मैकइंटायर को गोल्डबर्ग हरा देते हैं तो वो WWE चैंपियनशिप, यूनिवर्सल चैंपियनशिप और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने वाले एकमात्र सुपरस्टार बन जाएंगे। ये अनोखा कारनामा भी अब गोल्डबर्ग ही कर सकते हैं।

31 जनवरी को Royal Rumble का आयोजन होगा। गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर का मैच अब ऑफिशियल हो गया है। इस बड़े पीपीवी में इस महामुकाबले के लिए फैंस भी काफी उत्सुक हैं। दोनों के ऊपर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications