32 महीने बाद WWE में Goldberg की वापसी, Bad Blood में मौजूदा चैंपियन ने की बेइज्जती

WWE Bad Blood में नज़र आए गोल्डबर्ग (Photo: X/ @SKWrestling_)
WWE Bad Blood में नज़र आए गोल्डबर्ग (Photo: X/ @SKWrestling_)

Goldberg Return To WWE: WWE Bad Blood 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट बहुत खास रहा। शो में तगड़े मुकाबले फैंस को देखने को मिले। एरीना में कई गेस्ट भी मौजूद थे। बड़ी बात ये है कि WWE दिग्गज गोल्डबर्ग (Goldberg) ने भी शिरकत की। इवेंट के बीच में एक सैगमेंट के दौरान मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर ने उनकी बेइज्जती की। गोल्डबर्ग का इसके बाद भयंकर गुस्सा देखने को मिला। वो रिंग में आने वाले थे लेकिन सिक्योरिटी ने रोक दिया। आपको बता दें करीब 32 महीने बाद गोल्डबर्ग WWE टीवी पर नज़र आए हैं।

गोल्डबर्ग का WWE रिंग में जलवा अंतिम बार Elimination Chamber 2022 में देखने को मिला था। रोमन रेंस ने उनके खिलाफ WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की थी। हालांकि, दोनों के बीच मुकाबला कुछ खास नहीं रहा था। रोमन ने आसानी से हॉल ऑफ फेमर को हराकर अपना टाइटल रिटेन कर लिया था। इसके बाद से WWE टीवी पर गोल्डबर्ग नज़र नहीं आए थे। कुछ समय पहले उन्होंने WWE रिंग में अंतिम मैच लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। अब शायद वो मौका उन्हें आगे जाकर मिल सकता है। इस चीज के संकेत मिल गए हैं।

Bad Blood में ट्रिपल एच का खास सैगमेंट हुआ, जिसमें उन्होंने Crown Jewel 2024 को लेकर बड़ा ऐलान किया। कुछ देर बाद गुंथर ने भी रिंग में एंट्री की। उन्होंने गोल्डबर्ग के ऊपर निशाना साधा। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने हॉल ऑफ फेमर से कहा कि वो एक अच्छे रेसलर से बेहतर पिता बन पाएंगे। उनकी ये बात सुनकर गोल्डबर्ग को गुस्सा आ गया और वो रिंग में आने के लिए तैयार हो गए। उस समय लगा कि गुंथर और उनके बीच ब्रॉल होगा लेकिन सिक्योरिटी ने मामले को शांत करा दिया। हालांकि, सैमी ज़ेन अचानक आकर इसके बाद गुंथर पर अटैक किया। वहीं रिंग में द गेम ने गोल्डबर्ग का हाथ ऊपर करके उनके प्रति सम्मान दिखाया।

क्या WWE रिंग में होगा गुंथर और गोल्डबर्ग के बीच मैच?

गोल्डबर्ग का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। लंबे समय से वो इन-रिंग एक्शन से दूर हैं। अब शायद उनकी वापसी देखने को मिल सकती है। गुंथर और उनके बीच फ्यूचर में मुकाबला देखने को मिल सकता है। शायद WWE ने Bad Blood के जरिए इस चीज के बीच बो दिए हैं। अब देखना होगा कि आगे जाकर इन्हें लेकर क्या अपडेट सामने आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now