10 WWE सुपरस्टार्स जिनकी धमाकेदार एंट्री में सबसे ज्यादा पटाखे फोड़े गए

Ankit
ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

डब्लू डब्लू ई (WWE) में एक सुपरस्टार के लिए सबसे ज्यादा अहम उसकी एंट्री होती है क्योंकि फैंस को हमेशा वहीं म्यूजिक याद रहता है। जिसकी म्यूजिक और एंट्री बेस्ट होती है उसको लंब वक्त तक याद किया जाता है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ एंट्री बेस्ट हो रेसलिंग स्किल्स भी जरुरी है।

काफी बार ऐसा भी हुआ है कि एक रेसलर को कंपनी का फेस बनाने के लिए विंस ने उनके किरदार से लेकर एंट्री तक को बदल दिया। द रॉक की एंंट्री पहले अलग थी लेकिन फिर बाद में उसको बदला गया। ऐसे ही जब जॉन सीना ने डेब्यू किया था तब अलग किरदार था लेकिन बाद में उनका म्यूजिक हर बच्चे बच्चे को पसंद आया। आप स्टीव ऑस्टिन का म्यूजिक ही सुने जैसे ही कांच की टूटने की आवाज आती है फैंस का जोश बढ़ जाता है।

ऐसी ही WWE कुछ वक्त पहले अपने सुपरस्टार्स की एंट्री में पटाखों का इस्तेमाल करता था। जिससे एक सुपरस्टार की एंट्री और ज्यादा जबरदस्त हो जाती थी। पहले विंस मैकमैहन काफी कुछ अपने सुपरस्टार्स के लिए करता थे लेकिन बाद में कटौती करते हुए उन्होंने ये सब बंद कर दिया।

ये भी पढ़ें- ब्रॉक लैसनर के पुराने दुश्मन केन वैलासकेज़ के बारे में 5 बड़ी बातें जो आपको जाननी चाहिए

आपको बता दें कि पटाखों के दौरान कई बार बड़े हादसे भी होते होते बचे हैं। काफी साल पहले अंडरटेकर अपनी एंट्री कर रहे थे और उनपर वहीं आग की लपटे गिरी जिससें उनके एंट्री करनी थी। पटाखों के इस्तेमाल से एंट्री करना हर सुपरस्टार के लिए अच्छा होता है क्योंकि उससे एक खास असर पड़ता है।

अब WWE ने एक वीडियो जारी की है जिसमें 10 ऐसे सुपरस्टार्स को डाला गया है जिसमें सबसे ज्यादा पटाखे इस्तेमाल हुए। ब्रॉक लैसनर, गोल्डबर्ग, केन , पूर्व चैंपियन रैंडी ऑर्टन , Dx (शॉन माइकल्स और ट्रिपल एच ) जैसे सुपरस्टार्स शामिल है। आप नीचे इस वीडियो में 10 शानदार सुपरस्टार्स की धमाकेदार एंट्री को देख सकते हैं।

youtube-cover

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links