'जोकर'- WWE चैंपियन ने Roman Reigns के भाई की उड़ाई धज्जियां, WrestleMania से पहले बुरा हाल करने का दावा

WWE
Raw में इस हफ्ते हुआ बड़े मैच का ऐलान (Photo: WWE.com)

Gunther Send Big Warning To Jey Uso: WWE Raw के एपिसोड की शुरुआत इस हफ्ते रोमन रेंस के भाई जे उसो (Jey Uso) ने की। उनके ऊपर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर ने अटैक किया। जे ने कहा कि वो WrestleMania 41 में गुंथर को चुनौती देने के लिए तैयार हैं। इसके बाद भी दोनों के बीच ब्रॉल देखने को मिला। खैर सोशल मीडिया के जरिए अब द रिंग जनरल की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। उन्होंने जे को धमकी देकर उनकी धज्जियां उड़ा दी हैं।

हाल ही में जे उसो ने मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने अंत में जॉन सीना को एलिमिनेट कर ये उपलब्धि हासिल की। जे ने WrestleMania 41 में अपने प्रतिद्वंदी को चुनने के लिए एक हफ्ते का समय लिया। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने गुंथर के खिलाफ जाने का अपना फैसला सुनाया। दोनों के बीच मेगा इवेंट में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच ऑफिशियल कर दिया गया है।

Raw में तगड़े बवाल के बाद गुंथर ने सोशल मीडिया के जरिए एक संदेश भेजा। उन्होंने कहा,

मुझे WrestleMania 41 में जे उसो के खिलाफ रिंग में उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा है। वो खुद को मेन इवेंट कहते हैं। सच कहूं तो वो मिड-कार्ड हैं। वो एक जोकर हैं। जे हर के किसी का मनोरंजन करते हैं लेकिन वो मेरी लीग के नहीं हैं। मैं अब एक वादा करता हूं। जे ने अपने करियर की सबसे बड़ी गलती की है। उन्हें अपने परिवार के बारे में सोचना चाहिए था। अब से WrestleMania 41 तक जे के लिए पूरा नर्क होगा।

क्या WWE WrestleMania 41 में जे उसो बन पाएंगे चैंपियन?

पिछले साल SummerSlam में गुंथर ने डेमियन प्रीस्ट को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हासिल की थी। तब से उनका टाइटल रन अच्छा चल रहा है। जे उसो और उनके बीच पहले भी मुकाबले हो चुके हैं। हर बार द रिंग जनरल को ही सफलता मिली। जे के पास WrestleMania 41 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने का सुनहरा मौका है। हालांकि, उनके लिए ये काम इतना आसान नहीं होगा। गुंथर को हराना बहुत मुश्किल है। जे को अपना हर कदम ध्यान से रखना होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications