WWE WrestleMania 39 के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच का हुआ ऐलान, 280 दिन से चैंपियन रहने वाले Superstar की 2 दिग्गजों से होगी टक्कर

Pankaj
WWE WrestleMania 39 में होगा शानदार मुकाबला
WWE WrestleMania 39 में होगा शानदार मुकाबला

Gunther: WWE WrestleMania 39 के लिए एक और मैच कंफर्म हो गया है। गुंथर (Gunther) अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) और शेमस (Sheamus) के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में शानदार मुकाबले के बाद ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया।

WWE SmackDown में ड्रू मैकइंटायर और शेमस के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मुकाबला पाने के लिए कंटेंडर्स मैच हुआ। दोनों के बीच जबरदस्त मैच फैंस को देखने को मिला। शो का सबसे शानदार मुकाबला ये था। दोनों की हालत अंत में खराब हो चुकी थी। दोनों आपस में टकरा कर गिर गए थे।

रेफरी ने 9 तक काउंट किया लेकिन इसके बाद गुंथर ने उन्हें रोक दिया। मैकइंटायर और शेमस इसके बाद खड़े हो गए थे। इस बीच इम्पीरियम ने पीछे से आकर दोनों पर हमला किया। गुंथर ने अंत में शेमस को उठाकर ड्रू के ऊपर पावरबॉम्ब दिया। गुंथर अपने साथियों के साथ बैकस्टेज जा रहे थे। तभी एडम पीयर्स बड़ी स्क्रीन पर दिखाई दिए। पीयर्स ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि गुंथर अपने टाइटल को मैकइंटायर और शेमस के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

WWE WrestleMania 39 में अब तगड़ा मैच होगा। तीनों सुपरस्टार्स हमेशा रिंग में अच्छा एक्शन दिखाते हैं। वैसे इस मैच के बारे में पहले से कहा जा रहा था। अब ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है। गुंथर का चैंपियनशिप रन अभी तक शानदार रहा है। पिछले साल उन्होंने ये टाइटल जीता था। पहले कहा जा रहा था कि उनका मैच इस बार ब्रॉक लैसनर के साथ होगा। हालांकि ये नहीं हो पाया।

WWE WrestleMania 39 में ड्रू मैकइंटायर बन सकते हैं चैंपियन

गुंथर का चैंपियनशिप रन इस बार खत्म हो सकता है। कहा जा रहा है कि कंपनी द्वारा मैकइंटायर को पुश दिया जा सकता है। वो मेनिया में नए चैंपियन बन सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर ये अच्छा रहेगा। गुंथर को चैंपियन के रूप में बहुत लंबा समय हो गया। मेनिया में अगर नया चैंपियन मिलेगा तो फिर ये सबसे बड़ा सरप्राइज होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links