लैसनर तो हारे लेकिन सुपरस्टार की जीत पर रो पड़े थे रेसलिंग दिग्गज

Ankit
ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

WWE हॉल ऑफ फेमर जिम रॉस ने कुछ सवालों के जवाब दिए। ये सवाल जवाब हाल ही के एडिशन ग्रिलिंग जेआर में हुए। जिम रॉस अब AEW का हिस्सा हैं और उन्होंने बताया कि विंस मैकमैहन ने एडी गुरेरो को 2004 में अच्छा पुश दिया था। साथ ही ये भी बताया कि जब नो वे आउट में एडी गुरेरो ने ब्रॉक लैसनर को हराया था और टाइटल जीता था तब वो रो रड़े थे।

Ad
उन्होंने ब्रॉक लैसनर को हराया, ब्रॉक 290 पाउंड के थे और एडी 190। वो पल काफी हैरान कर देने वाला था , मैं रो पड़ा था , यहीं नहीं काफी लोग जो वहां थे उनकी आंखों में भी आंसू आ गए थे। एक सपना सच हो गया था जो लंबे समय से देखा जा रहा था।

एडी गुरेरो ने नो वे आउट 2004 के मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर का सामना किया था। 29 जनवरी 2009 की स्मैकडाउन में 15 मेन रॉयल रंबल हुई थी जिसमें एडी जीते थे और टाइटल शॉट हासिल किया था। ब्रॉक लैसनर ने पूरे मैच में दबदबा कायम रखा था। हालांकि गोल्डबर्ग ने दखल देते हुए लैसनर स्पीयर मारा जिसके बाद एडी ने फ्रॉग स्पलैश मारा और पिन करके टाइटल जीता, जिसके बाद फैंस का जोश जबरदस्त दिखा।

ये भी पढ़ें-'मुझे यकीन है कि ड्रू मैकइंटायर WrestleMania में ब्रॉक लैसनर को हराकर चैंपियन बनेंगे'

इस जीत के बाद एडी करियर काफी अच्छा रहा। एडी ने अपने वक्त में बड़े से बड़े सुपरस्टार्स को हराया। अब एडी फैंस के बीच नहीं है, साल 2005 में एडी की मौत हो गई थी। एडी को आज भी उनके अंदाज के लिए याद किया जाता है। खैर, जिम रॉस WWE कमेंट्री टीम का अहम हिस्सा हुआ करते थे, उनके हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया ह। अब वो AEW की कमेंट्री टीम में शामिल है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications