"WWE रिंग में फाइट करते हुए ब्रॉक लैसनर सबसे पहले अपने प्रतिद्वंदी का ख्याल रखते हैं

पूर्व WWE सुपरस्टार ने ब्रॉक लैसनर को लेकर दी अहम प्रतिक्रिया
पूर्व WWE सुपरस्टार ने ब्रॉक लैसनर को लेकर दी अहम प्रतिक्रिया

पूर्व WWE सुपरस्टार हीथ स्लेटर (Heath Slater) ने ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के साथ काम करने का अनुभव बताया। Title Match Wrestling वीडियो को स्लेटर ने अपना इंटरव्यू दिया। स्लेटर ने कहा कि लैसनर कभी भी रेसलिंग बिजनेस की परवाह नहीं करते हैं बल्कि वो अपने प्रतिद्वंदी को देखते हैं। ये बहुत बड़ी बात लैसनर के लिए स्लेटर ने की। लैसनर और स्लेटर के बीच बहुत पहले खास सैगमेंट हुआ था और इसमें स्लेटर की हालत लैसनर ने खराब कर दी थी।

Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार हीथ स्लेटर का बहुत बड़ा बयान सामने आया

हीथ स्लेटर ने WWE में बहुत काम किया लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। 3MB में महल और मैकइंटायर के साथ उन्होंने काफी काम किया। स्लेटर हमेशा मिड कार्ड में ही नजर आए और उन्हें पुश नहीं दिया गया। एक बात थी कि वो हमेशा बड़े दिग्गजों के साथ कुछ खास सैगमेंट में नजर आए। लैसनर के साथ भी उनका शानदार सैगमेंट हुआ था। स्लेटर ने कहा,

आपको लगेगा नहीं कि ब्रॉक के साथ काम कर रहे हैं। वो आपको रिंग के चारों तरफ फेकेंगे लेकिन आप बहुत ही अच्छे से लैंड करोगे। वो अपने प्रतिद्वंदी का हमेशा ख्याल रखते हैं। मुझे बहुत जर्मन सुपलैक्स उन्होंने मारे और मैं हमेशा फ्लैट लैंड हुआ। मुझे दिक्कत हुई लेकिन ये इस बिजनेस का हिस्सा होता है। लैसनर का काम हमेशा अच्छा रहता है और वो रिंग में हमेशा आपको देखते हैं। हमेशा दूसरे रेसलर्स का ख्याल वो पहले रखते हैं।
Ad

लैसनर को रिंग में बहुत ही खतरनाक माना जाता है। सभी सुपरस्टार्स रिंग में उनसे काफी डरते हैं। उनका कैरेक्टर ही हमेशा खतरनाक रहता है। स्लेटर ने इस बार उनकी बहुत तारीफ की। सबसे अच्छी बात उन्होंने कही कि लैसनर दूसरों का ख्याल रखते हैं। शायद ये खबर सुनकर कई अन्य रेसलर्स को अच्छा लगा होगा।

लैसनर अभी भी रिंग में आते हैं तो फिर फैंस की एनर्जी बढ़ जाती है। पिछले एक साल से लैसनर WWE में नजर नहीं आए है। ड्रू मैकइंटायर ने पिछले साल WWE चैंपियनशिप मैच में उन्हें हराया था। इसके बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट भी WWE के साथ खत्म हो गया था। कई रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई है कि इस साल के अंत में लैसनर वापसी कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications