रोमन रेंस से जुड़ी हुई हील फैक्शन बनने के संकेत मिले, नाम और संभावित सदस्य सामने आए

Enter caption

समरस्लैम में रोमन रेंस ने वापसी कर धमाल मचा दिया था।रोमन रेंस ने इसके बाद हील टर्न लेकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती। पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए है। हाल ही में talkSPORT को रोमन रेंस के कजिन भाई जे उसो ने अपना इंटरव्यू दिया। जे उसो ने रोमन रेंस के साथ क्लैश ऑफ चैंपियंस में मैच और आगे आने वाले समय में रोमन रेंस के साथ जोड़ी बनाने को लेकर बयान दिया।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE स्मैकडाउन, 25 सितंबर 2020: शो की अच्छी और बुरी बातें

COVID-19 केे कारण रोमन रेंस रेसलमेनिया से पहले WWE से बाहर हो गए थे। उनकी जगह ब्रॉन स्ट्रोमैन ने गोल्डबर्ग का सामना किया था। रेसलमेनिया में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने नए यूनिवर्सल चैंपियन बने। समरस्लैम तक ब्रॉन स्ट्रोमैन चैंपियन बने रहे लेकिन समरस्लैम में द फीन्ड ने उन्हें हरा दिया था।इसके तुरंत बाद ही रोमन रेंस ने वापसी कर द फीन्ड औऱ स्ट्रोमैन के ऊपर हमला कर दिया था।

रोमन रेंस को लेकर जे उसो का बड़ा बयान

पेबैक में इसके बाद रोमन रेंस ने ब्रॉन स्ट्रोमैन और द फीन्ड को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की। अब पॉल हेमन भी रोमन रेंस के साथ आ गए है। इन दोनों की जोड़ी पर इस समय सभी की नजरें टिकी हुई है। जे उसो ने इस इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया और कहा,

खून का रिश्ता आता-जाता रहता है। हम सभी वहां पर हमेशा साथ हैं। मैं हील बनना पसंद करूंगा और रोमन के साथ फैक्शन में काम करना चाहूंगा।

WWE में द उसोज और रोमन रेंस ने साथ काम किया है। हालांकि फेस के तौर पर साथ में इन्होंने काम किया है। लेकिन अब हील फैक्शन में ये काम करेंगे तो फैंस को काफी मजा आएगा। जे उसो ने इस बात के संकेत दे दिए है। क्लैश ऑफ चैंपियंस में जे उसो का सामना रोमन रेंस के साथ ही होने वाला है। दोनों के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। जे उसो के साथ हील फैक्शन भविष्य के लिए एक अच्छा आइडिया है। हालांकि क्लैश ऑफ चैंपियंस के बाद भी ये देखने को मिल सकता है। फैंस इस चीज को होते हुए देखना चाहते हैं। फिलहाल सभी की नजरें रोमन रेंस और जे उसो के मैच पर हैं। वैसे इस बात की उम्मीद ज्यादा है कि आने वाले समय में द उसोज और रोमन रेंस साथ में हील के तौर पर काम करेंगे। क्योंकि इस जोड़ी ने हमेशा अच्चा काम किया है।

ये भी पढ़ें: 5 बातें जो WWE ने इस हफ्ते स्मैकडाउन के जरिए इशारों-इशारों में बताई

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications