WWE स्टार John Cena के बाद इस दिग्गज ने लिया संन्यास, अंतिम मैच का खुलासा, एक युग का अंत

WWE
WWE दिग्गज ने जुलाई में की थी बड़ी घोषणा (Photo: WWE.com)

Hiroshi Tanahashi Announces Retirement: WWE Money in the Bank 2024 में जॉन सीना (John Cena) ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। साल 2025 उनका अंतिम होगा। इस दौरान वो कुछ बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा होंगे। कई सुपरस्टार्स सीना के रिटायरमेंट टूर के दौरान उनके साथ मुकाबले की बात कह चुके हैं। खैर अब जॉन के बाद दिग्गज रेसलर हिरोशी तानाहाशी ने भी 47 साल की उम्र में संन्यास की घोषणा कर दी है, जो एक युग का अंत है। स्टार ने अपने अंतिम मैच की तारीख का भी खुलासा कर दिया है।

Ad

दुनिया भर में लाखों प्रतिभाएं रिंग में एंट्री कर चुकी हैं लेकिन कुछ इस बिजनेस में अपनी छाप छोड़ पाए हैं। हिरोशी तानाहाशी ने रेसलिंग जगत में बड़ा मुकाम हासिल किया है। तानाहाशी कभी भी दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग कंपनी WWE में शामिल नहीं हुए लेकिन NJPW में उनके काम के लिए पूरी दुनिया के फैंस अभी भी उन्हें जानते हैं। उन्होंने 1990 के दशक के अंत से शुरू हुए अपने शानदार करियर में कई चैंपियनशिप जीती हैं।

25 सालों से अधिक समय तक फैंस का मनोरंजन करने के बाद हिरोशी तानाहाशी अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। उन्होंने हाल ही में ऐलान किया कि उनका रिटायरमेंट मैच 4 जनवरी, 2026 को NJPW Wrestle Kingdom 20 में होगा। रिटायरमेंट के दौरान उनकी उम्र 49 साल हो जाएगी। आपको बता दें ये घोषणा NJPW किंग ऑफ प्रो-रेसलिंग इवेंट में की गई थी।

Ad

जॉन सीना ने हमेशा WWE में अपने काम से वाहवाही लूटी

जॉन सीना का साल 2025 में जलवा देखने को मिलेगा। 31 दिसंबर, 2025 को वो रिटायर हो जाएंगे। ये WWE यूनिवर्स के लिए दुख की बात होगी। वहीं उसी हफ्ते 4 जनवरी, 2026 को हिरोशी तानाहाशी संन्यास ले लेंगे। आप सभी को पता है कि इन दोनों दिग्गजों का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। सीना ने फेस के रूप में हमेशा WWE में अच्छा काम किया। पिछले कुछ सालों से उनका WWE में पार्ट-टाइम शेड्यूल रहा है। वो हॉलीवुड के भी बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। इस वजह से उनके पास टाइम की कमी रहती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications