WWE इतिहास के 5 सबसे छोटे रैसलर्स
WWE के इतिहास में कई लम्बे-लम्बे रैसलर देखने को मिले हैं। इनमें बिग शो, केन, द ग्रेट खली, बिग कैस, अंडरटेकर जैसे रैसलर्स का नाम मुख्य है। जितनी अधिक लम्बाई का रैसलर होता है। उसके पास उतनी ही ज्यादा ताकत भी होती है और उसके मैच जीतने के चांस भी उतने ही ज्यादा होते हैं। देखा गया है, कि WWE में अधिक लम्बाई के रैसलर हमेशा अच्छा काम करते हैं।
हालांकि, आज हम आपको WWE इतिहास के पांच कम लम्बाई के रैसलर्स के बारे में बताने वाले हैं। आपको जानकर हैरानी होगी, कि इन पांच रैसलर्स में से रैसलर्स की हाइट 4 फुट से भी कम है, तो आइये बात करते हैं WWE के पांच सबसे कम लम्बाई वाले रैसलर्स के बारे में :
रे मिस्टीरियो
रे मिस्टीरियो WWE के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी रह चुके हैं। वहीं यूएस चैंपियनशिप को भी अपने नाम कर चुके हैं। साथ ही वह रॉयल रंबल मैच के विनर भी रह चुके हैं। हाल में ही उन्होंने अपनी यूएस चैंपियनशिप बेल्ट को समोआ जो को देकर सुर्खियां बटोरी थी।
ये भी पढ़ें:- 2 तरीकों से रोमन रेंस जल्द ही WWE में विलन बन सकते हैं
रे मिस्टीरियो पिछले काफी समय से WWE में बने हुए हैं, तो इसका एक प्रमुख कारण उनकी फुर्ती है। अगर रे मिस्टीरियो की लम्बाई की बात करे तो वह बहुत कम है। वह करीब 5.6 फुट के हैं।
कलिस्टो
कलिस्टो की लम्बाई भी काफी कम है। उनकी लम्बाई मात्र 5.6 फुट की है, लेकिन फिर भी वह अपनी चुस्ती-फुर्ती से रिंग में अपने विपक्षियों के पसीने छुड़ा देते हैं।
वह ब्रॉन स्ट्रोमैन जैसे रैसलर को भी एक मैच के दौरान हरा चुके हैं। वर्तमान समय में कलिस्टो लूचा हाउस पार्टी के साथ नजर आ रहे हैं और WWE में अपना जलवा दिखा रहे हैं। उन्हें WWE में हमेशा से ही एक प्रतिभाशाली रैसलर के तौर पर देखा जाता है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं