2 तरीकों से रोमन रेंस जल्द ही WWE में विलन बन सकते हैं

रोमन रेंस बन सकते हैं विलन
रोमन रेंस बन सकते हैं विलन

रोमन रेंस बिना किसी शक के WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार है। वह कंपनी के फेस और WWE का सारा भर अपने कंधों पर लेकर चलते हैं। जबसे उन्हें पुश मिलना शुरू हुआ थे तबसे वह बेबीफेस ही हैं। उन्होंने अपने कैरेक्टर में कोई बदलाव नहीं किया।

Ad

रोमन ने रॉयल रंबल मैच जीता है और 4 बार रैसलमेनिया के मेन इवेंट का हिस्सा बने हैं। उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप और WWE चैंपियनशिप के अलावा कंपनी की मिड-कार्ड टाइटल को भी अपने पास रखा है। वह कुछ ही ऐसे सुपरस्टार्स में से एक है जिन्होंने अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर को हराया है।

रोमन के तगड़े पुश की वजह से उन्हें WWE यूनिवर्स से बहुत ज्यादा हेट का सामना करना पड़ता है। 2015 में रॉयल रंबल मैच के बाद द रॉक की एंट्री भी रोमन रेंस को फैंस की बू से नहीं बचा पाई। फैंस की हमेशा से ही इच्छा रही है कि रोमन रेंस को हील बन जाना चाहिए।

द बिग डॉग को हेट तो मिलती है और अगर विंस उनको मिल रही बू का सही उपयोग करे तो WWE और रोमन रेंस दोनों को फायदा होगा। इसलिए आज हम बात करने वाले हैं 2 तरीकों के बारे में जिससे रोमन रेंस तगड़े हील बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस के साथ मिलकर टैग टीम चैंपियनशिप जीत सकते हैं

#2 अपने एटीट्यूड और प्रोमो से

रोमन रेंस फैंस पर भारी पड़े
रोमन रेंस फैंस पर भारी पड़े

हर एक हील सुपरस्टार अपने प्रोमो और इंटरव्यू में फैंस की बुराइयां करता है और उन्हें हेट करता है। फैंस को यह चीज़ पसन्द नहीं आती और वह उस सुपरस्टार को बू करना शुरू कर देते हैं। WWE का यह कैरेक्टर किसी भी स्टोरीलाइन को आगे बढ़ने के लिए जरूरी है।

Ad

WWE आने वाले समय में रोमन को हील बनाने के लिए उनके प्रोमो में फैंस की बुराइयों के बारे में लिख सकते हैं। जब रोमन रेंस बेबीफेस के रूप में रिंग में उतरेंगे और अपने प्रोमो में फैंस को उल्टा-सीधा बोलेंगे तब उनका हील टर्न हो जाएगा। WWE के पास आने वाले समय में द बिग डॉग के कैरेक्टर में बदलाव करने का अच्छा मौका है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#1 सैथ रॉलिंस पर अटैक करके

रोमन का सैथ पर अटैक
रोमन का सैथ पर अटैक

सैथ रॉलिंस ने कुछ सालों पहले हील टर्न करके द शील्ड को तबाह कर दिया था। उस समय उन्हें काफी ज्यादा हेट मिली थीं क्योंकि फैंस को द शील्ड काफी ज्यादा पसंद आती थी। फिलहाल यूनिवर्सल चैंपियन सैथ रॉलिंस बेबीफेस है और उनके शील्ड भाई भी टॉप फेस है।

Ad

अगर WWE किसी एक मौके पर रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच फ़्यूड करवाना चाहती हो तो वह रोमन रेंस को हील के रूप में उपयोग कर सकती हैं। रोमन रॉ के एपिसोड में सैथ रॉलिंस के साथ किसी मैच या सैगमेंट में हिस्सा ले सकते हैं।

वह अंत में रॉलिंस पर अटैक करके फैंस को चौंका सकते हैं। WWE के इतिहास का यह सबसे बड़ा शॉक माना जाएगा। इससे द बिग डॉग को भविष्य में चैंपियनशिप मैच भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE लैजेंड्स जिनके खिलाफ अभी तक रोमन रेंस ने कोई मैच नहीं लड़ा

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications