WWE दिग्गज अंडरटेकर के नाम रेसलमेनिया (Wrestlemania) की विनिंग स्ट्रीक 21-0 की है। अंडरटेकर के इस 21-0 के रिकॉर्ड को तोड़ना काफी नामुमकिन था लेकिन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने ये कारनामा किया। Wrestlemania 30 में लैसनर ने अंडरटेकर (Undertaker) को हराकर उनकी विनिंग स्ट्रीक खत्म की थी। WWE इतिहास का ये सबसे शॉकिंग मोमेंट था। WWE में अंडरटेकर ने किया था सबसे बड़ा कारनामाWrestlemania की स्ट्रीक को WWE में सबसे ऊपर माना जाता है। ट्रिपल एच, शॉन माइकल्स, जॉन सीना, लैसनर, रैंडी ऑर्टन और रिक फ्लेयर जैसे दिग्गजों ने कई बार चैंपियनशिप अपने नाम की लेकिन अंडरटेकर की स्ट्रीक को आज भी सबसे ऊपर रखा जाता है। शायद WWE में अब ऐसी स्ट्रीक कभी दोबारा देखने को नहीं मिलेगी। The STREAK is OVER. @BrockLesnar DEFEATS #Undertaker! And we never thought we'd tweet those words. #21and1— WWE WrestleMania (@WrestleMania) April 7, 2014WCW में गोल्डबर्ग ने 173-0 की विनिंग स्ट्रीक बनाई थी और ये आजतक कभी नहीं टूटी। इस स्ट्रीक से कई ज्यादा मायने अंडरटेकर की स्ट्रीक के माने जाते हैं। जब ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ी थी तो पूरा रेसलिंग बिजनेस हिल गया था। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये कितना बड़ा काम था। आज भी उस मैच को हमेशा याद किया जाता है। आलम ये था कि एरीना में अंडरटेकर के फैंस रोने लग गए थे। दरअसल WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को लगा था कि WrestleMania 30 में अंतिम बार अंडरटेकर नजर आएंगे और ये उनका अंतिम रेसलिंग मैच होगा। ये बात सोचकर विंस ने उनकी स्ट्रीक तोड़ने का निर्णय लिया था। डेव मैल्टजर ने इस बात का खुलासा अपनी रिपोर्ट में किया था।पिछले साल अंडरटेकर ने कहा था कि जब उनसे स्ट्रीक टूटने को लेकर कहा गया तो उन्हें भरोसा नहीं हुआ। टेकर ने ये भी कहा कि वो लैसनर द्वारा स्ट्रीक तोड़ने के खिलाफ नहीं थे लेकिन वो एक बार विंस से ये बात कंफर्म करना चाहते थे। विंस ने इसके बाद अंडरटेकर को इस बात के लिए हरी झंडी दी थी। स्टोन कोल्ड के पॉडकास्ट में कुछ साल बाद विंस मैकमैैहन ने भी इस बात का खुलासा किया था।लैसनर ने अंडरटेकर को हराया और वो इसके बाद कंपनी के सबसे बड़े हील बन गए। रोमन रेंस ने इसे बाद फेस बनने के लिए अंडरटेकर को हराया था। वैसे WrestleMania में अंडरटेकर सिर्फ दो ही मैच हारे हैं। लैसनर और रोमन रेंस ने ये कारनामा किया है। पिछले साल अंतिम बार WrestleMania में टेकर नजर आए थे और उन्होंने एजे स्टाइल्स को हराया था।