WWE में Roman Reigns ने कितनी चैंपियनशिप जीती हैं?

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस ने काफी बार टाइटल जीते हैं
WWE में रोमन रेंस ने काफी बार टाइटल जीते हैं

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने साल 2012 में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही उन्होंने प्रभावित किया है। वो मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। रोमन के पास अभी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मौजूद है। रोमन ने अपने करियर में कई चैंपियनशिप जीती है। ट्राइबल चीफ के फैंस को यह जानकर खुशी होगी कि रोमन असल में ग्रैंड स्लैम चैंपियन रहे हैं।

Ad

WWE में Roman Reigns ने कितनी चैंपियनशिप जीती हैं?

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस ने अपने करियर की शुरुआत बतौर टैग टीम सुपरस्टार की थी। वो द शील्ड फैक्शन का हिस्सा थे। उन्होंने सैथ रॉलिंस के साथ मिलकर मई 2013 में टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। यह रेंस की कंपनी में पहली टाइटल जीत थी। वो 148 दिनों तक इसे अपने पास रखने में सफल हुए। बाद में कोडी रोड्स और गोल्डस्ट ने उन्हें हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।

रोमन ने काफी समय बाद अपने सिंगल्स करियर की शुरुआत की। WWE ने उन्हें तगड़ा पुश दिया। रोमन ने Survivor Series 2015 में डीन एम्ब्रोज़ को हराकर टूर्नामेंट जीता और वो अपने करियर में पहली बार WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने। यह रेंस की पहली सिंगल्स टाइटल जीत थी। कुछ ही मिनट्स बाद शेमस के कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन के चलते वो बेल्ट हार गए।

रोमन रेंस ने दिसंबर 2015 में दूसरी बार वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा किया और वो इसे Royal Rumble 2016 मैच के दौरान गंवा बैठे। WrestleMania 32 में ट्रिपल एच को रेंस ने हराया और तीसरी बार WWE चैंपियनशिप पर कब्जा किया। इस चैंपियनशिप को हारने के बाद द बिग डॉग ने मिड कार्ड डिवीजन में कदम रखा।

youtube-cover
Ad

उन्होंने Clash of Champions 2016 में रुसेव को हराया और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बने। वो 106 दिनों तक टाइटल अपने पास रखने में सफल हुए। रोमन रेंस ने नवंबर 2017 में मिज़ को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप पर कब्जा किया। इसी के साथ वो ग्रैंड स्लैम चैंपियन बन गए। उनका यह टाइटल रन Raw की 25वीं सालगिरह के खास मौके पर खत्म हुआ।

रोमन रेंस ने दोबारा मेन इवेंट स्टोरीलाइन में कदम रखा और वो SummerSlam 2018 में यूनिवर्सल चैंपियन बने। बाद में ल्यूकीमिया बीमारी के वापस आने के चलते रोमन को यह टाइटल छोड़ना पड़ा और वो ब्रेक पर चले गए। इसके बाद रोमन को दोबारा यूनिवर्सल चैंपियन बनने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा।

youtube-cover
Ad

रोमन ने Payback 2020 में आखिर यूनिवर्सल चैंपियनशिप को करियर में दूसरी बार जीता। इसके बाद से वो टाइटल नहीं हारे हैं। WrestleMania 38 में उन्होंने ब्रॉक लैसनर को हराकर चौथी बार WWE चैंपियनशिप जीती। ट्राइबल चीफ ने दोनों चैंपियनशिप को जोड़ दिया और अभी वो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर नज़र आ रहे हैं। देखा जाए तो रोमन 9 बार WWE में चैंपियन बने हैं।

WWE में रोमन रेंस ने कौन-सी चैंपियनशिप कितनी बार जीती है?

WWE चैंपियनशिप: 4 बार

यूनिवर्सल चैंपियनशिप: 2 बार

यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप: 1 बार

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप: 1 बार

WWE टैग टीम चैंपियनशिप: 1 बार

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications