"मैंने Brock Lesnar को WWE छोड़ने की सलाह दी थी"-The Undertaker ने मौजूदा चैंपियन को लेकर दिया चौंकानेे वाला बयान

WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर को लेकर अंडरटेकर ने दी खास प्रतिक्रिया
WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर को लेकर अंडरटेकर ने दी खास प्रतिक्रिया

WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को लेकर इस बार द अंडरटेकर (The Undertaker) ने बड़ा बयान दिया है। अंडरटेकर ने कहा कि एक बार उन्होंने फुटबॉल के चलते ब्रॉक लैसनर को WWE छोड़ने की सलाह दी थी। साल 2004 में ब्रॉक लैसनर ने WWE को छोड़ दिया था। इससे पहले सिर्फ दो साल ही मेन रोस्टर में लैसनर ने काम किया था। UFC में जाने से पहले फुटबॉल में भी लैसनर ने अपना जलवा दिखाया था।

WWE दिग्गज अंडरटेकर ने दिया बहुत बड़ा बयान

अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर की राइवलरी के बारे में सभी को पता है। लैसनर ने अपने शुरूआती दो साल के रन में काफी कुछ किया। बहुत जल्दी उन्हें WWE द्वारा पुश मिला और उन्होंने इसका फायदा भी उठाया था। True Geordie Podcast पर बात करते हुए अंडरटेकर ने कहा,

मैंने ब्रॉक लैसनर को WWE छोड़ने की सलाह दी थी। मैंने कहा था कि अगर तुम्हें फुटबॉल में अपना करियर बनाना है तो तुम कंपनी छोड़ सकते हो। मेरा मानना है कि सभी को अपने सपनों के पीछे जाना चाहिए। अगर इंसान ये नहीं कर पाता है तो फिर आगे जाकर उसे नुकसान होता है। इंसान जब पीछे मुड़कर देखता है तो फिर उसे कई चीजें याद आती है। मुझे नहीं पता कि मेरी सलाह का लैसनर को कितना असर पड़ा था।

लैसनर ने साल 2012 में WWE में दोबारा वापसी की थी। इसके बाद कभी पीछे मुड़कर उन्होंने नहीं देखा। WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार वो बन चुके हैं। पार्ट टाइमर के रूप में भी कंपनी द्वारा सबसे ज्यादा पैसा लैसनर को दिया जाता है। लैसनर ने WWE में अभी तक बहुत कारनामे किए। अंडरटेकर की मेनिया स्ट्रीक को भी लैसनर ने ही तोड़ा था।

WrestleMania 38 में लैसनर का मुकाबला इस बार रोमन रेंस के साथ होगा। दोनों के बीच ऐतिहासिक टाइटल vs टाइटल मैच होगा। इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। पहली बार लैसनर और रोमन रेंस के बीच इस तरह का मुकाबला होगा। WWE ने भी लैसनर और रोमन रेंस की राइवलरी को इस बार कुछ खास अंदाज में बिल्ड किया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications