WWE में कोहराम मचाने वाले The Undertaker को क्यों कहा जाता है डेडमैन? जानिए कैसे मरकर जिंदा होता था दिग्गज

WWE
द अंडरटेकर ने रेसलिंग में कमाया खूब नाम (Photo: WWE.com)

Reason Why The Undertaker Called Deadman: WWE में द अंडरटेकर (The Undertaker) का बहुत बड़ा नाम रहा। वो किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। करीब 3 दशक तक उन्होंने कोहराम मचाकर अपने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने अपने करियर में वो सब किया जो कोई सपने में भी नहीं सोच सकता। टेकर ने रिंग में अलग-अलग किरदार निभाए, जिस वजह से उन्हें दुनिया भर में प्रसिद्धि मिली। आप यकीन नहीं मानेंगे लेकिन उनके कुछ कैरेक्टर्स को देखकर तो फैंस भी डर जाते थे। इसके बावजूद हमेशा उन्हें सभी का खास समर्थन प्राप्त हुआ। उन्हें डेडमैन के नाम से जाना है और इसकी असली वजह बहुत कम लोगों को पता होगी। दरअसल उनके मरकर जिंदा होने वाले किरदार के कारण उन्हें ये नाम दिया गया।

Ad

1990 में द अंडरटेकर ने WWE में डेब्यू किया था। उस समय उन्हें एक मरकर जिंदा होने वाले कैरेक्टर के रूप में पेश किया गया। लाल बाल और भूरे रंग के दस्ताने पहनकर वो आते थे। पॉल बेयरर उन्हें मैनेज करते थे। वो एक कलश के द्वारा टेकर को कंट्रोल करते थे। टेकर के ऊपर कुछ महान शक्तियां दिखाई जाती थीं। वो खुद को रिंग और बैकस्टेज में किसी भी रूप में ढाल सकते थे। आपको बता दें वो अलग-अलग स्टोरीलाइन में 6 बार मरे लेकिन हर बार जिंदा होकर अपने दुश्मन से बदला लेते थे।

टेकर ने अपने करियर में कई साले डेड गिमिक्स मैचों में भी काम किया, जिसमें कास्केट मैच, बॉडी बैग मैच, Hell in a Cell मैच और बोनयार्ड मैच शामिल हैं। उन्हें कई बार कास्केट के साथ जला दिया गया था लेकिन बाद में वो उठकर वापस आ जाते थे। इन्हीं सभी चीजों की वजह से उन्हें द डेडमैन नाम दिया गया।

youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania 36 में द अंडरटेकर ने लड़ा था अपना अंतिम मैच

WrestleMania 36 में द अंडरटेकर का एजे स्टाइल्स के खिलाफ बोनयार्ड मैच हुआ था। मैच में उन्होंने जीत हासिल की थी। इसके बाद से उनका कभी मुकाबला नहीं हुआ। कुछ साल पहले टेकर ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। साल 2022 में WWE ने उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल कर बड़ा सम्मान दिया। वैसे अभी भी दिग्गज का रिंग में आना-जाना लगे रहता है। वो कुछ बड़े मौकों पर अपनी एंट्री से फैंस के चेहरे पर मुस्कान देते रहते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications