फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने रही है। WWE ने अपनी बेवसाइट पर एक आर्टिकल रिलीज किया है और बताया कि हॉल ऑफ फेमर और दिग्गज हॉवर्ड फिंकल का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है। हालांकि किस वजह से उनकी मौत हुई इसके बारे में ज्यादा यहां पर नहीं बताया गया है। इस खबर को सुनकर पूरी रेसलिंग की दुनिया शोक की लहर में डूब गया है। WWE is saddened to learn that WWE Hall of Famer Howard Finkel has passed away at age 69. https://t.co/tqmD68ZsQp— WWE (@WWE) April 16, 2020ये भी पढ़ें: WWE से निकाले गए रेसलर्स की पहली प्रतिक्रिया आई सामनेदरअसल डब्लू डब्लू ई (WWE) के हॉवर्ड फिंकल सबसे पहले एम्प्लॉई और रेसलिंग जगत के सबसे बड़े अनाउंसर थे। उनकी आवाज के फैंस दिवाने थे। दिग्गज सुपरस्टार्स भी हमेशा उनकी तारीफ किया करते हैं। कंपनी के इस सबसे बेहतरीन अनाउंसर के निधन की खबर आते ही रेसलिंग जगत में शोक की लहर में डूब गया। और सभी ने अपने तरीके से इन्हें श्रद्धांजलि दी। साल 1975 में विंस मैकमैहन ने सबसे पहले हॉवर्ड फिंकल को हायर किया था। साल 1977 में MSG में फिंकल ने अपना डेब्यू किया था। 1979 के बाद जल्दी ही वो रिंग में अनाउंसर की भूमिका निभाने लगा। काफी जल्दी उन्हें अपार सफलता यहां पर मिल गई।साल 2000 तक जितने भी WWE के शो हुए सभी में फिंकल की ऑइकॉनिक आवाज गूंजती थी। इस वजह से उनकी फैन फॉलोविंग भी हमेशा जबरदस्त रही। इसके अलावा कई स्टोरीलाइन में फिंकल शामिल रहे हैं। काफी अच्छे कैरेक्टर उन्होंने निभाए है। साल 1995 में पहली बार प्रोफेशनल रेसलिंग फिंकल ने की थी। पिछले कुछ सालों से फिंकल ऑफ टीवी हो गए थे। करियर खत्म होने से पहले कंपनी में उन्हें बैकस्टेज का रोल दिया गया था। WWE के बिजनेस को नए मुकाम तकर पहुंचाने में भी फिंकल का बहुत बड़ा हाथ रहा है। हालांकि पिछले कुछ सालों से हेल्थ खराबी से फिंकल जूझ रहे थे। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं