ड्रेक मेवरिक की शादी में हमें एक नया 24/7 चैंपियन देखने को मिला। 205 लाइव के पहले जनरल मैनेजर के लिए यह सबसे बड़ा दिन था, लेकिन अंत में चीज़ें काफी ज्यादा बदल गयी। दरअसल 24/7 चैंपियन ड्रेक मेवरिक को आर ट्रुथ ने पिन करके चैंपियनशिप जीत ली।कुछ समय पहले WWE ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की जिसमें ड्रेक मेवरिक शादी होने के बाद अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे, EC3 ने जाते समय उन्हें अलविदा कहा था। इसके बाद एक रेफरी ने उन्हें रोका। इतनी देर में आर ट्रुथ ने पीछे से आकर मेवरिक को रोलअप करके पिन कर दिया। WORST. DAY. EVAH.#WWE @WWE #Maverick247— Maverick 24:7 (@WWEMaverick) June 21, 2019पिन करने के साथ ही पूर्व चैंपियन अब फिर से 24/7 चैंपियनशिप को जीत गए है। जीत के तुरंत बाद ट्रुथ वहां से भाग गए और मेवरिक ने भी अपनी शादी को छोड़कर ट्रुथ को ढूंढने का निर्णय लिया। आर-ट्रुथ इस जीत के साथ अब 6 बार के 24/7 चैंपियन बन गए है।ये भी पढ़ें:- WWE को लगा बड़ा झटका, 6-9 महीनों के लिए बाहर हुआ बड़ा सुपरस्टारदेखना होगा कि ट्रुथ को आने वाले समय में कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है क्योंकि अब मेवरिक अपना बदला जरूर लेंगे। मेवरिक आने वाले समय में ट्रुथ को ढूंढकर उनसे अपनी चैंपियनशिप को वापस लेंगे। आर-ट्रुथ के सामने आने पर मेवरिक उन्हें बिल्कुल भी नहीं छोड़ेंगे क्योंकि उन्होंने ड्रेक की शादी का मजाक बना दिया है।It was the happiest day of @WWEMaverick's life...until @RonKillings CRASHED IT to once again become #247Champion! pic.twitter.com/eebwttjgbe— WWE (@WWE) June 21, 2019एक चीज़ तो तय है कि WWE आने वाले समय में और भी कई सारे टाइटल चेंज जरूर करेगी, जिससे फैंस का मनोरंजन होगा और उन्हें रॉ और स्मैकडाउन देखने मे भी मजा आएगा। हमें आने वाले समय में इससे भी अच्छी स्टोरीलाइन देखने को मिल सकती है।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं