WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर के UFC में जाने पर बड़ा अपडेट सामने आया

Ankit

काफी समय से WWE यूनिवर्स कयास लगा रहा है कि क्या ब्रॉक लैसनर WWE को रैसलमेनिया के बाद अलविदा बोल देंगे और UFC का हिस्सा बन जाएंगे। वहीं रैसलिंग ऑर्ब्जवर की रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रॉक लैसनर WWE से ज्यादा अब UFC पर ध्यान दे रहे हैं। साल 2004 में ब्रॉक लैसनर ने वर्ल्ड प्रो रैसलिंग को छोड़ दिया था, जिसके बाद उन्होंने अन्य स्पोर्ट्स में अपनी दिलचस्पी दिखाई थी। इस दौरान ब्रॉक ने फुटबाल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट में अपना वक्त दिया। WWE में ब्रॉक लैसनर ने साल 2012 में वापसी की। लैसनर की वापसी शानदार हुई लेकिन वो फुल टाइम कॉन्ट्रैक्ट के लिए नहीं आए। लैसनर सिर्फ पीपीवी पर दिखा देते थे। 2015 के बाद लैसनर के कॉन्ट्रैक्ट में कुछ बदलाव किए गए जिसके तहत वो एपिसोड्स के साथ पीपीवी पर नजर आने लगे। रैसलमेनिया 33 में लैसनर ने गोल्डबर्ग को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। अब लैसनर फिर से वर्ल्ड कॉम्बेट स्पोर्ट्स की तरफ रुचि दिखा रहे हैं, उनकी बढ़ती उम्र और फिटनेस उन्हें आने वाले समय में ऑक्टागन से दूर कर सकती है। WWE के कॉन्ट्रैक्ट में रहते हुए ब्रॉक लैसनर ने साल 2016 में UFC में फाइट लड़ी थी। WOR, की रिपोर्ट के मुताबिक अब WWE पहले जैसे लैसनर को कॉन्ट्रैक्ट के तहत फाइट लड़ेने की मंजूरी नहीं देने वाला है। UFC 200 में मार्क हंट के खिलाफ फाइट के बाद लैसनर का टेस्ट पॉजीटिव आया था,जिसके बाद उनपर 250,000 डॉलर का फाइन लगा साथ ही एक साल का प्रतिबंध भी। इसे भी पढ़ें: SmackDown के कमिश्नर शेन मैकमैहन की गंभीर चोट पर अपेडट WWE बैकस्टेज का मानना था कि लैसनर के टेस्ट के बाद कंपनी पर काफी आरोप लगे थे,WWE अपने सुपरस्टार्स को लेकर वैलनेस पॉलिसी के लिए सख्त है। साल 2016 के इस पूरे हादसे के बाद WWE कॉन्ट्रैक्ट में रहते हुए लैसनर UFC के लिए नहीं जाने देगी। साफ है कि अगर UFC में लैसनर को जाना है तो WWE को छोड़ना पड़ेगा। शायद यहीं वजह है कि लैसनर कंपनी को छोड़ने का मन बना रहे हैं। खैर, लैसनर अब न्यू ओरलिंस में होने वाली रैसलमेनिया 34 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मैच में पहले से रोमन रेंस को विजेता माना जा रहा है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications