SmackDown के कमिश्नर शेन मैकमैहन की गंभीर चोट पर अपेडट

Ankit

इस हफ्ते स्मैकडाउन लाइन के कमिश्नर शेन मैकमैहन ने एलान किया है कि वो कुछ वक्त के लिए ब्लू ब्रांड से दूर रहेंगे। इसके अलावा शेन मैकमैहन ने रैसलमेनिया 34 के लिए केविन ओवंस और सैमी जेन के मैच का भी एलान किया। इस बड़ी घोषणा के बाद केविन ओवंस और सैमी जेन से शेन के प्रोमो में दखल दिया। सैमी और ओवंस ने बातों ही बातों में शेन मैहमैहन पर जबरदस्त अटैक कर दिया। WWE ने पुष्टी की है कि शेन मैकमैहन को अटैक के बाद काफी गंभीर चोट आई है, जिसकी सूचना वो आगे भी देते रहेंगे,जबकि आने वाले 24 घंटे शेन की सेहत के लिए काफी किमती है। शेन मैकमैहन के संबंध ओवंस और सैमी जेन के साथ पिछले कुछ महीनों से बिगड़े हुए है। केविन ओवंस एक बार विंस मैकमैहन पर भी अटैक कर चुके हैं। केविन और शेन का फिउड हैल इन ए सैल में था लेकिन सैमी जेन ने केविन की मदद की थी। इसके बाद शेन की दुश्मनी ने नया रंग फास्टलेन पर लिया जब केविन ओवंस और सैमी जेन सिक्स पैक टाइटल मैच को जीत रहे थे तब शेन ने उन्हें रिंग के बाहर खींच लिया था। इस दौरान केविन ओवंस की सुपरकिक शेन मैकमैहन को भी लगी थी। सिक्स पैक मैच को एजे स्टाइल्स ने जीता लेकिन ओवंस, सैमी और शेन के बीच स्टोरीलाइन का आगाज हो गया था। इसे भी पढ़ें: WWE Raw का नया थीन सॉन्ग सामने आया रैसलमेनिया के एलान के बाद शेन पर दोनों ने अटैक किया, बुरी तरह रिंग में शेन को मारा। दोनों ने अपने फिनिशिंग मूव लगाए साथ ही शेन के गले में चेयर डालकर रिंग कोस्ट पर फेंका। उसके बाद दोनों शेन को खींचते हुए बैकस्टेज ले गए जहां पर मैटल रैक पर पावरबॉम्ब दिया। WWE मेडिकल स्टाफ के मुताबिक स्टील चेयर के अटैक से शेन को "लारेंग्जल कॉज्यूजन " यानी गले की चोट , जबकि मैटल रैक पर दिए गए पावरबॉम्ब से उनकी बैक पर गंभीर चोट है। बताया जा रहा है कि शेन चोटों को समझने के लिए 24 घंटे काफी अहम होंगे।

Ad
youtube-cover
Ad


खैर, शेन की जानकारी कुछ दिनों में सामने आ जाएगी। रैसलमेनिया 34 में कुछ समय बाकी है उससे पहले सैमी जेन, केविन ओवंस और शेन के बीच स्टोरी बन सकती है। अगले हफ्ते डेनियल ब्रायन स्मैकडाउन में आने वाले हैं और वो शायद इस स्टोरीलाइन का हिस्सा बन सकते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications