168 दिनों से WWE में नज़र नहीं आ रहे पूर्व चैंपियन को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, रिपोर्ट में हुआ अहम खुलासा

Ujjaval
WWE सुपरस्टार की गैरमौजूदगी को लेकर अपडेट
WWE सुपरस्टार की गैरमौजूदगी को लेकर अपडेट

Nikki Cross: WWE सुपरस्टार निकी क्रॉस (Nikki Cross) काफी समय से टीवी पर नज़र नहीं आई हैं। फैंस के मन में उनकी गैरमौजूदगी को लेकर हमेशा सवाल रहता है। वो 9 नवंबर 2023 को Raw में हुए एक बैटल रॉयल मैच का हिस्सा बनी थीं और इसके बाद से वो एक्शन से दूर हैं। अब उन्हें लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है।

Ad

PWInsider की रिपोर्ट के अनुसार 168 दिनों से बाहर चल रहीं निकी क्रॉस लगातार बैकस्टेज मौजूद रहती हैं। इन सभी चीज़ों के बावजूद भी उन्हें टीवी पर उपयोग नहीं किया जा रहा है। वो WWE के लगभग सभी इवेंट्स के लिए उपलब्ध रही हैं। निकी एक समय पर Raw विमेंस चैंपियन थीं लेकिन समय के साथ उन्होंने पूरी तरह से मोमेंटम खो दिया।

Ad

रेसलिंग दिग्गज ने निकी क्रॉस को WWE से रिलीज किए जाने की मांग की

The Brand पॉडकास्ट पर थोड़े समय पहले रेसलिंग दिग्गज स्टीवी रिचर्ड्स और पूर्व राइटर विंस रूसो नज़र आए थे। इसी बीच स्टीवी ने बताया कि निकी क्रॉस को संभावित तौर पर टीवी पर इसलिए बुक नहीं किया जा रहा, क्योंकि वो अपनी बुकिंग से खुश नहीं हैं। दिग्गज ने कहा कि WWE को उन्हें रिलीज कर देना चाहिए। उन्होंने कहा,

"आपको पता है कि इसमें सबसे मजेदार बात क्या है? वो कुछ बड़ा नहीं कर सकते। हर एक रेसलिंग कंपनी ने अपने इतिहास में अनोखी चीज़ें की हैं। रेसलिंग के साथ कुछ अलग बात हैं। आप चीज़ों का हिस्सा बनना, पैसा कमाना और लगातार बुक होना चाहते हैं। आप उस इन्वेस्टमेंट पर रिटर्न देना चाहते हैं। किसी तरह से यह चीज़ आपकी सजा का कारण भी बनती है। आपको उन्हें (निकी क्रॉस) रिलीज कर देना चाहिए।"

निकी क्रॉस का WWE करियर काफी अच्छा रहा है। वो 2016 से WWE के साथ बनी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में तीन बार विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती हुई है। वो एलेक्सा ब्लिस और रिया रिप्ली के साथ यह टाइटल होल्ड कर चुकी हैं। निकी A.S.H गिमिक के साथ वो Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीतने में सफल रही थीं और फिर उन्होंने Raw विमेंस टाइटल पर कब्जा जमाया था। देखना होगा कि WWE में उनका भविष्य कैसा रहता है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications