'आपको वर्ल्ड चैंपियन होना चाहिए'- WWE दिग्गज ने 29 साल के रेसलर की तारीफ में गढ़े कसीदे

WWE
WWE दिग्गज ने दी दिल छू लेने वाली प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Hulk Hogan On Logan Paul WWE Career: पूर्व यूएस चैंपियन लोगन पॉल (Logan Paul) का करियर अभी तक WWE में शानदार रहा है। छोटे से करियर में उन्होंने काफी सफलता हासिल कर ली। खैर इस बार उनके Impaulsive पॉडकास्ट में गेस्ट बनकर दिग्गज हल्क होगन आए। होगन ने यहां पर कई चीजों पर चर्चा की। उन्होंने WWE के साथ अपनी नई डील के बारे में भी बात की। इसके अलावा उन्होंने लोगन पॉल की जमकर तारीफ की।

Ad

29 साल के लोगन पॉल 273 दिनों तक यूएस चैंपियन रहे थे। SummerSlam 2024 में एलए नाइट ने उन्हें हराकर उनकी बादशाहत खत्म की थी। हालांकि, लोगन ने अपने रन के दौरान बहुत कम बार टाइटल डिफेंड किया था। इस वजह से फैंस ने थोड़ा नाराजगी जताई थी। पॉल ने जब भी रिंग में कदम रखा तब तगड़ा एक्शन दिखाया। कंपनी ने अभी तक उनके ऊपर बहुत भरोसा जताया है।

खैर हल्क होगन ने इस बार बताया कि लोगन पॉल ने WWE में अपना करियर किस तरह आगे बढ़ाया है। साथ ही साथ ये भी कहा कि वो उनसे कैसे प्रभावित हुए। होगन के अनुसार,

मैं सालों से रेसलिंग इवेंट्स में हिस्सा ले रहा हूं, तब से कभी मैंने किसी को नहीं देखा है। मैंने कभी किसी को इतनी तेजी से उठते हुए नहीं देखा है। जो भी आपने किया है वो बहुत ही शानदार है। आपकी द्वारा की गई चीजें मुझे बहुत अच्छी लगती हैं। आपके काम में कोई कमी नहीं है, इस वजह से हर्ट होने की जरूरत नहीं है। आपको वर्ल्ड चैंपियन के अलावा कोई भी चैंपियन नहीं होना चाहिए।
Ad

WWE सुपरस्टार लोगन पॉल ने दिया ट्रिपल एच को श्रेय

हल्क होगन ने इस बार लोगन पॉल की तारीफ में कसीदे गढ़े हैं। पॉल ने भी कहा कि उन्होंने ट्रिपल एच से हमेशा अपने करियर को लेकर चर्चा की। उन्होंने द गेम को मौका देने के लिए उनका धन्यवाद किया। वैसे एक बात सच है कि लोगन को WWE ने शुरूआत से ही तगड़ा पुश दिया था। रेसलिंग में आने से पहले ही उनका बहुत बड़ा नाम था। SummerSlam 2024 के बाद से रिंग में अभी तक वो नज़र नहीं आए हैं। कंपनी ने उनके लिए आगे कुछ ना कुछ तगड़ा प्लान जरूर बनाया होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications