WWE में काला मास्क पहनकर तहलका मचाने वाले रेट्रीब्यूशन ग्रुप के एक सदस्य की पहचान हुई?

कुछ हफ्ते पहले रेट्रीब्यूशन ने WWE रॉ और स्मैकडाउन में अचानक आकर बवाल कर दिया था। अब लगातार हर हफ्ते इनका कुछ ना कुछ नया रोल रहता है। इस हफ्ते WWE रॉ में रेट्रीब्यूशन ने मेन इवेंट में आकर रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक को बुरी तरह पीटा। WWE स्मैकडाउन में भी आकर वो हंगामा करते हैं। पिछले हफ्ते ब्रॉन स्ट्रोमैन के ऊपर हमला किया था। रेट्रीब्यूशन ग्रुप में छह लोग हैं। लेकिन इसमें कोई नहीं जानता है कि कौन सुपरस्टार्स शामिल हैं। क्योंकि सभी ने मुंह में मास्क लगाया है।

Ad

ये भी पढ़ें:- WWE NXT रिजल्ट्स: सुपरस्टार ने छोड़ी चैंपियनशिप, WWE छोड़कर गए स्टार ने NXT में की वापसी

WWE में रेट्रीब्यूशन ने मचाया बवाल

youtube-cover
Ad

रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में इस ग्रुप के एक सदस्य का खुलासा किया है। मैल्टजर के अनुसार इसमें एक सदस्य मिया यिम हैं। हालांकि मैल्टजर ने कंफर्म नहीं किया बल्कि अंदाजा सिर्फ लगाया है। इस हफ्ते WWE NXT में शॉट्जी ब्लैकहार्ट ने एक बढ़िया मैच में मिया यिम को पराजित कर दिया था। और अब मिया यिम मेन रोस्टर में आने वाली हैं। 31 साल की इस सुपरस्टार को अब मेन रोस्टर से कॉल आना पक्का हैं। और रेट्रीब्यूशन ग्रुप में वो भी शामिल हैं, इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है। सबसे खास बात ये है कि इस हफ्ते मिया को हार का सामना करना पड़ा था। इस वजह से भी ये बात ज्यादा सही लग रही है कि एक सदस्य वो भी इस ग्रुप की हो सकती हैं।

मिया यिम ने NXT के बाद से एक ट्वीट भी किया था जिसमें ये पता चल रहा है कि वो मेन रोस्टर के लिए तैयार हैं। वैसे मिया और कीथ ली रिेलेशनशिप में हैंं। इस हफ्ते रॉ में कीथ ली ने अपना डेब्यू कर लिया है। पेबैक में रैंडी ऑर्टन के साथ कीथ ली का मुकाबला होने वाला है। रेट्रीब्यूशन के सभी सदस्य हमेशा मास्क पहनकर रिंग में आते हैं तो अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि कौन-कौन इस ग्रुप में शामिल हैं। WWE अब रेट्रीब्यूशन ग्रुप को काफी पुश दे रहा है और इसे वो आगे ले जाना चाह रहा है। WWE इतिहास में पहले ऐसे बहुत ग्रुप आए और काफी सफलता उन्हें मिली है। इसी तर्ज पर एक और ग्रुप ये WWE में आया है। आगे आने वाले समय में इस ग्रुप के सदस्यों का खुलासा होगा।

ये भी पढ़ें:- AEW Dynamite रिजल्ट्स: बड़ी कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग हुई, दिग्गज को एक नए स्टार ने हराया

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications