WWE के बड़े इवेंट में फेमस Superstar ने चैंपियनशिप जीतकर चौंकाया, 2 साल बाद टाइटल पर कब्जा करके रचा इतिहास

Ujjaval
WWE NXT के बड़े इवेंट हुआ टाइटल चेंज
WWE NXT के बड़े इवेंट हुआ टाइटल चेंज

Ilja Dragunov: WWE NXT नो मर्सी (No Mercy 2023) इवेंट काफी तगड़ा साबित हुआ। इस शो में कई बड़ी चीज़ें हुई और एक टाइटल चेंज ने सभी को चौंका दिया। दरअसल, इल्जा ड्रैगूनोव (Ilja Dragunov) ने कार्मेलो हेज (Carmelo Hayes) को हराकर NXT चैंपियनशिप पर कब्जा किया। यह उनकी दो साल बाद पहली टाइटल जीत है।

इल्जा ड्रैगूनोव और कार्मेलो हेज के बीच काफी समय से दुश्मनी चल रही थी। दोनों के बीच No Mercy 2023 में आखिर मैच देखने को मिला। इस मैच के शुरुआती समय में ड्रैगूनोव ने दबदबा बनाया। बाद में कार्मेलो ने बेहतरीन काम किया और कई अच्छे मूव्स का इस्तेमाल किया। मैच के दौरान ड्रैगूनोव के चेहरे से खून निकलने लगा।

पूर्व NXT UK स्टार ने इसके बावजूद हार नहीं मानी। वो लगातार लड़ते रहे और अंत में उन्होंने हेज पर क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। इसके बाद उन्होंने अपना फिनिशर एच-बॉम्ब देकर कार्मेलो को पिन किया और नए NXT चैंपियन बन गए। ज्यादातर फैंस ने यहां टाइटल चेंज की उम्मीद नहीं की थी लेकिन आखिर इल्जा चैंपियन बन गए।

WWE NXT No Mercy 2023 में जीत दर्ज करके Ilja Dragunov ने रचा इतिहास

इल्जा ड्रैगूनोव ने NXT No Mercy 2023 में इस जीत के द्वारा दो बड़े कीर्तिमान हासिल किए। दरअसल, वो दो सालों बाद WWE में कोई चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे हैं। उन्होंने अपनी आखिरी चैंपियनशिप 22 अगस्त 2021 को जीती थी। वो वॉल्टर (गुंथर) के ऐतिहासिक NXT यूनाइटेड किंगडम चैंपियनशिप रन को खत्म करने में सफल रहे थे। अब वो NXT चैंपियन बन गए हैं।

इल्जा ड्रैगूनोव WWE इतिहास के एकमात्र ऐसे यूरोपियन सुपरस्टार हैं, जिन्होंने कंपनी में NXT और NXT UK टाइटल पर कब्जा किया है। इल्जा ने NXT UK द्वारा मुख्य रूप से अपना कद बढ़ाया था और अब वो NXT के टॉप चैंपियन बनने में सफल रहे हैं। इल्जा का दो साल बाद चैंपियन बनना काफी अच्छी चीज़ है। साथ ही उन्होंने यूरोपियन स्टार के रूप में NXT इतिहास के दो सबसे मुख्य टाइटल्स को जीतकर इतिहास रच दिया है।

इल्जा ड्रैगूनोव और कार्मेलो हेज के बीच संभावित तौर पर कहानी खत्म नहीं हुई है। उनके बीच अभी टाइटल के लिए रीमैच देखने को मिल सकता है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now