The Great Khali और उनकी पत्नी ने WWE Hall of Fame में शामिल होने को लेकर दिया बहुत बड़ा बयान

WWE ने पिछले साल द ग्रेट खली को Hall of Fame में किया था शामिल
WWE ने पिछले साल द ग्रेट खली को Hall of Fame में किया था शामिल

WWE के पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन द ग्रेट खली (The Great Khali) और उनकी पत्नी हरमिंदर कौर ने भारतीय दिग्गज के WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर बड़ा बयान दिया है। 2006 में द ग्रेट खली ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और WWE ज्वाइंन करने के बाद ही उन्होंने बहुत सफलता हासिल की।

Ad

यह भारतीय रेसलर 2007 में ही वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन गया था। इसके अलावा WWE में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले द ग्रेट खली पहले भारतीय रेसलर भी थे।

WWE Now को हाल में दिए गए इंटरव्यू में खली और उनकी पत्नी ने पिछले साल हॉल ऑफ फेम शामिल होने के बारे में जानकारी मिलने के बारे में बताया।

Ad
"हम इसी जगह पर बैठे थे जब रंजिन सिंह (WWE में खली के मैनेजर) का फोन आया।" खली की पत्नी हरमिंदर ने आगे कहा: "यह एक बहुत ही गर्व करने वाला लम्हा था। हमने हॉल ऑफ फेम में भाग लेने के बारे में सोचा था कि जब कभी हम बूढ़े हो जाएंगे तब हॉल ऑफ फेम में होने का लम्हा जी पाएंगे। ये बहुत ही शानदार लम्हा था और हमारा सपना पूरा हुआ।"

द ग्रेट खली का करियर अगर पीछे मुड़ कर देखा जाए तो वह बहुत ही शानदार रहा है। इस 7 फीट लंबे रेसलर ने सभी के लिए एक उदाहरण पेश किया।

WWE में डेब्यू करने के बाद विंस मैकमैहन ने खली से कही थी यह बात

WWE इतिहास में खली के डेब्यू का सबसे बड़ा प्रभाव था। 2006 में WrestleMania 22 के बाद द अंडरटेकर ने SmackDown में द अंडरटेकर पर हमला किया था। रिवाइंड रिकैप रिलेव (Rewind recap relive) नामक एक शो के इंटरव्यू के दौरान, द ग्रेट खली ने खुलासा किया कि विंस मैकमैहन ने अपने डेब्यू के समय क्या कहा था

Ad
विंस ने कहा, 'मैं आपका डेब्यू कराना चाहता हूं,' लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि मेरा प्रतिद्वंद्वी कौन है। वह मुझे फोन करके कहते हैं, WrestleMania के बाद टीवी पर आओ।' उसी दिन, माइकल हेस ने कहा, 'यह दिन आपके लिए बेहद खास है, आपको मार्क हेनरी के साथ चल रही लड़ाई में जाना है और अंडरटेकर को मारना है। मैं बहुत खुश था। 'उन्होंने समझाने की कोशिश की और विंस ने कहा, 'हां! उसे जोर से मारो! धीरे से नहीं ।' वो पल वाकई बहुत अच्छा था। ग्रेट खली कौन है ये पूरी दुनिया जानती थी। मैं ग्रेट खली को बनाने के लिए विंस मैकमैहन और WWE को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं विंस मैकमैहन और WWE की सराहना करता हूं।"

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications