"मैंने पूरे भारत से वादा किया था"- पूर्व WWE स्टार ने दिया बड़ा बयान, भारतीय रेसलर्स की असफलता के पीछे के कारण का भी किया खुलासा

Ujjaval
जीत रामा WxM के COO हैं (Photo: WWE.com & WxM)
जीत रामा WXM के COO हैं (Photo: WWE.com & WXM)

Former WWE Star Jeet Rama on Journey of WXM: पूर्व WWE स्टार जीत रामा (Jeet Rama) भारत में बहुत लोकप्रिय हैं। उन्होंने WWE में भारत का नेतृत्व किया। 2015 से लेकर 2021 तक वो WWE का हिस्सा रहे। मौजूदा समय में वो भारत में नए रेसलिंग प्रमोशन की शुरुआत में अहम किरदार निभा रहे हैं। WXM (Wrestling Xtreme Mania) को भारत में शुरू किया गया है और इसके Ground Zero की टेपिंग भी हाल ही में हुई थी। जीत रामा असल में WxM के COO हैं और उन्होंने इस नए प्रमोशन को लेकर बात की।

Ad

WXM के इवेंट के दौरान पूर्व WWE स्टार जीत रामा ने Sportskeeda से बातचीत की। इसी बीच उनसे WXM की शुरुआत और इसके सफर के बारे में पूछा गया। जीत रामा ने बताया कि WWE से आने के बाद उन्होंने भारतीय फैंस से कुछ बड़ा करने का वादा किया था और अब वो इसमें सफल हो रहे हैं। उन्होंने कहा,

"मैं साढ़े तीन साल पहले WWE से आया था और मैंने पूरे भारत से वादा किया था कि वापस आया हूं, तो कुछ करूंगा ही। अब मैंने शुरुआत की है, तो लग रहा है कि कुछ करके दिखाया है लेकिन पिछले कुछ साल काफी मुश्किल रहे हैं। मैं जिन रेसलर्स को यहां पर ट्रेनिंग देता था, उन्हें ही भरोसा दिला पाना मुश्किल था कि मैं उन्हें फ्यूचर दे पाऊंगा, या नहीं। वो मुझे रोज़ पूछते थे कि 'सर हमें कोई देखने नहीं आ रहा, कैसे होगा सब?' मैं उन्हें समझाता था और विश्वास देता था। मुझे पूरे भारत का सपोर्ट मिला, साथ ही में WXM के CEO (ऋषि) ने भी हमारा काफी सपोर्ट किया।"
Ad

WWE में भारतीय स्टार्स की असफलता का जीत रामा ने बताया कारण

Sportskeeda से बातचीत के दौरान ही जीत रामा से यह सवाल किया गया कि WWE की भारत में तगड़ी फैन फॉलोइंग है लेकिन फिर भी भारतीय रेसलर्स इतने ऊपर क्यों नहीं आ पाए हैं। इसके जवाब में उन्होंने खुलासा करते हुए कहा,

"मैंने हमेशा एक बात जानी है कि मेहनत करेंगे, तो आगे जरूर आएंगे। हालांकि, हमें वहां तक लेकर जाया जाता है और सपने दिखाते हैं। उस जगह टैलेंट और मेहनत पीछे रह जाती है। वहां यह मायने रखता है कि उन्हें किस समय पर किसकी जरूरत है। WXM के जरिए मैं सुनिश्चित करना चाहता हूं कि जो मेहनत करेगा, वहीं आगे जाएगा और यह मायने नहीं रखता कि वो रेसलर किस जगह से आता है। अगर वो हकदार है, तो उन्हें जरूर उसका फल मिलेगा।"
Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications