Jinder Mahal: WWE सुपरस्टार जिंदर महल (Jinder Mahal) ने थोड़े समय पहले एक बड़ा बयान दिया और कंपनी पर निशाना साधा। उनका मानना है कि WWE में भारतीय या साउथ एशिया के लोगों को सही तरह से बुक नहीं किया जाता है। थोड़े समय पहले ही जिंदर महल का After the Bell पर पॉडकास्ट आया था।इसी बीच उन्होंने बताया कि WWE को साउथ एशिया के सुपरस्टार्स पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा,"मुझे यह चीज़ पसंद है। मुझे WWE का अलग-अलग चीज़ों पर गर्व करना, सभी को जोड़ना और सभी तरह की संस्कृति को शामिल करना अच्छा लगता है। मुझे अभी भी लगता है कि साउथ एशिया के लोगों को WWE में सही तरह से नहीं दिखाया जाता है। इस समय दुनिया में हर 5 में से एक व्यक्ति साउथ एशिया या साउथ एशियाई मूल का है। इसी वजह से विविधता का बहुत अहम किरदार रहता है और यह सभी लोगों के लिए जरुरी है।"जिंदर महल के भारत की संस्कृति को लेकर बात करते हुए बताया कि वो ज्यादा मौके चाहते हैं। उन्होंने उम्मीद लगाई है कि NXT India की भी जल्द ही शुरुआत हो सकती है। उन्होंने कहा,"चीज़ों को समान तरीके से देखा जाना चाहिए। इसी वजह से हम हमारी संस्कृति और लोगों का प्रतिनिधित्व करने का मौका चाहते हैं। भारत में काफी विवधता है, काफी सारी भाषाएं और संस्कृतियां हैं। हम तीनों (वीर महान, सांगा और जिंदर महल) देश की अलग-अलग जगहों का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह शानदार चीज़ है। मैंने बातें सुनी हैं कि भारत में परफॉर्मेंस खुलने वाला है। मुझे पता है कि NXT यूरोप शुरू होने वाला है। ऐसे में मैं NXT एशिया और NXT इंडिया को आने वाले समय में देखना पसंद करूंगा।"आप नीचे जिंदर महल की पोस्ट देख सकते हैं: View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw में Jinder Mahal समेत अन्य भारतीय Superstars को ड्राफ्ट किया गया हैDraft 2023 के दौरान फैंस ने भारतीय फैक्शन इंडस शेर को मेन रोस्टर पर लाकर चौंकाया था। दरअसल, Raw ब्रांड ने उन्हें अपने साथ जोड़ा था। वीर महान और सांगा बतौर टैग टीम फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश करेंगे। महल मिड कार्ड डिवीजन में काम करते हुए प्रभावित कर सकते हैं।WWE@WWEGet ready for Indus Sher!@JinderMahal, @Sanga_WWE & @VeerMahaan are coming to #WWERaw.1575207Get ready for Indus Sher!@JinderMahal, @Sanga_WWE & @VeerMahaan are coming to #WWERaw. https://t.co/LNIGSYzbQhWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।