भारतीय WWE Superstar Shanky कहां हैं और वो महीनों से टीवी पर नज़र क्यों नहीं आए हैं?

Ujjaval
शैंकी महीनों से WWE में नज़र नहीं आए हैं
शैंकी महीनों से WWE में नज़र नहीं आए हैं

Shanky: WWE ड्राफ्ट (Draft 2023) के दौरान शैंकी (Shanky) कुछ ऐसे सुपरस्टार्स की लिस्ट में थे, जिन्हें किसी भी ब्रांड का हिस्सा नहीं बनाया गया। यहां तक कि ड्राफ्ट के दौरान भारतीय स्टार के नाम की चर्चा ही नहीं हुई। कई फैंस ने उम्मीद की थी कि Draft 2023 के बाद शैंकी, जिंदर महल (Jinder Mahal) के साथ जुड़ जाएंगे। हालांकि, ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। अब शैंकी को लेकर सभी फैंस के मन में सवाल हैं।

Ad

आपको बता दें कि शैंकी को WWE के ऑर्लैंडो, फ्लोरिडा में मौजूद परफॉर्मेंस सेंटर में वापस भेजा गया है क्योंकि उन्हें अपने काम में सुधार करने की जरूरत है। उनका मेन रोस्टर पर आखिरी मैच 22 जुलाई 2022 को SmackDown के एक एपिसोड में आया था, जहां उन्हें और जिंदर महल को वाइकिंग रेडर्स के खिलाफ टैग टीम मैच में हार मिल गई थी।

महीनों से शैंकी और जिंदर टीवी पर साथ नज़र नहीं आए। बाद में जब महल ने 10 जनवरी 2023 को NXT में वापसी की, तो यह साफ हो गया कि शैंकी के साथ उनकी टैग टीम का अब पूरी तरह से अंत हो गया है। महल इसके बाद इंडस शेर फैक्शन में शामिल हो गए और उन्हें जबरदस्त सफलता मिली।

youtube-cover
Ad

महल कई महीनों तक NXT ब्रांड में सांगा और वीर महान के साथ नज़र आए। इसी बीच मॉडर्न डे महाराजा ने 21 फरवरी 2023 को NXT चैंपियनशिप के लिए एक एपिसोड में चैलेंज भी किया था। हालांकि, वो टाइटल पर कब्जा करने में असफल रहे थे। इंडस शेर आखिरी बार अप्रैल 2023 में NXT में नज़र आए थे।

Draft 2023 के बाद जिंदर महल, वीर महान और सांगा को Raw में शामिल किया गया था। Raw के हालिया एपिसोड में वीर और सांगा ने मिलकर लोकल सुपरस्टार्स की हालत खराब की और एक बड़ी जीत अपने नाम दर्ज की। मैच के बाद जिंदर महल ने लॉकर रूम को चेतावनी दी और बताया कि वो डॉमिनेशन दिखाने आए हैं।

Shanky को WWE SmackDown में अपने डांस मूव्स के कारण पसंद किया जा रहा था

youtube-cover
Ad

शैंकी और जिंदर महल को Draft 2021 के बाद साथ में बुक किया जाने लगा था। दोनों ने हील के तौर पर काम किया था लेकिन बाद में शैंकी का बेबीफेस टर्न हुआ। वो टीवी पर अपने डांस मूव्स के कारण चर्चा का विषय बनने लगे। इसी कारण जिंदर महल के साथ उनकी थोड़ी अनबन भी देखने को मिली थी। शैंकी के इस कैरेक्टर वर्क को फैंस बहुत पसंद कर रहे थे। हालांकि, उन्हें अपनी स्किल्स को बेहतर करने के लिए वापस परफॉर्मेंस सेंटर भेजा गया। उम्मीद है कि शैंकी वापसी के बाद प्रभाव छोड़ पाएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications