Indian Superstars Biggest Win in WWE: WWE के लिए भारत एक बहुत बड़ी बिजनेस मार्केट है और उसकी वजह से कंपनी ने हमेशा ही भारतीय रेसलर्स में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। द ग्रेट खली (The Great Khali) ने भारत के परचम को कंपनी में बहुत बड़े स्तर पर पहुँचाया और उसके बाद भारत से रेसलर्स WWE का हिस्सा बनने में कामयाब हुए।कविता देवी, द ग्रेट खली, वीर महान, सौरव गुर्जर जैसे कई भारतीय स्टार्स रहे हैं जिन्होंने WWE रिंग में अपना जलवा दिखाया है। भले ही इस समय WWE में भारत का एक भी रेसलर मौजूद नहीं है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि भारतीय स्टार्स ने कंपनी में सफलता नहीं हासिल की है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको भारत के रेसलर्स की WWE में सबसे बड़ी जीत के बारे में बताने वाले हैं।# WWE में गुरु राज की सबसे बड़ी जीत किसके खिलाफ आई थी? View this post on Instagram Instagram Postभारतीय रेसलर और हाई-फ्लाइंग एक्शन के लिए मशहूर गुरु राज ने WWE में अपने काम से काफी प्रभावित किया। उन्होंने NXT, 205 LIVE और NXT LVL Up में परफॉर्म करते हुए फैंस को एंटरटेन किया। हालांकि मेन रोस्टर में उनका डेब्यू नहीं हुआ। उन्होंने एशहर हेल और जेक एट्लस को हराया हुआ है। इसके अलावा उनका सबसे बड़े मैच फिन बैलर के खिलाफ हुआ था, जिसमें उनकी हार हुई थी।#) WWE मेन रोस्टर में सौरव गुर्जर ने किया था प्रभावित View this post on Instagram Instagram Postसौरव गुर्जर भारत में ग्वालियर से आते हैं। सांगा ने NXT के साथ-साथ Raw में भी परफॉर्म किया। इस बीच उन्होंने जिंदर महल, सेड्रिक एलेक्जेंडर, शैल्टन बेंजामिन, अपोलो क्रूज़ जैसे पूर्व चैंपियंस को हराते हुए अहम जीत दर्ज की हुई है। आपको बता दें कि सांगा इस समय WWE का हिस्सा नहीं है और उन्हें WrestleMania XL के कुछ समय बाद रिलीज कर दिया गया था। हालांकि, यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने अपने प्रदर्शन से निराश नहीं किया।#) जीत रामाजीत रामा WWE का हिस्सा काफी सालों से रहे और कई जबरदस्त मैच भी इस बीच उन्होंने लड़े हैं। इन्होंने भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि उस दिन प्राप्त की जब ये WWE Superstar Spectacle का हिस्सा बने थे। इस मैच के दौरान उनका मुकाबला एजे स्टाइल्स से था। अब ऐसे में परिणाम के बारे में समझना आसान है।इन्हें इस मैच में तो हार मिली थी लेकिन इन्होंने लोगों के दिल जीत लिए थे। रेसलिंग में आप अपने नाम और काम से कैसा प्रभाव ड़ालते हैं वो ज्यादा मायने रखता है। ये बात किसी नए रेसलर के लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाती है जो अभी अपने करियर को आगे बढ़ाने के प्रयास कर रहा हो। इन्होंने डेक्सटर लूमिस और रिडिक मॉस सरीखे रेसलर्स को हराया हुआ है और कविता देवी के साथ मिलकर इन्होंने मिक्स टैग टीम में कोना रीव्स और वनेसा बॉर्न को हराया है। अभी यह WWE का हिस्सा नहीं हैं और उन्हें रिलीज किया जा चुका है।#) रिंकू सिंहरिंकू सिंह अब Raw में वीर महान के साथ जुड़े हुए हैंनवाबों के शहर लखनऊ में जन्में रिंकू सिंह ने रेसलिंग से पहले बेसबॉल में अपना नाम बनाया था। हालांकि, जब इन्हें WWE के ट्राई आउट में हुनर दिखाने का मौका मिला, उन्होंने इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया और ट्राई आउट में मौजूद लोगों को खासा प्रभावित किया। WWE में वीर महान सिंगल्स और टैग टीम दोनों प्रकार के एक्शन में दिखाई दे चुके हैं। उन्होंने इस बीच रे मिस्टीरियो, डॉमिनिक मिस्टीरियो, जैफ हार्डी, जिंदर महल जैसे बड़े रेसलर्स के खिलाफ जीत दर्ज की हुई है। रिंकू को भी साल WWE ने रिलीज कर दिया था।