WWE में लड़ने वाले सभी भारतीय Superstars और उनके द्वारा जीते गए सबसे बड़े मैचों पर नज़र

WWE में भारत के कई सुपरस्टार्स बड़े-बड़े मैच लड़ चुके हैं
WWE में भारत के कई सुपरस्टार्स बड़े-बड़े मैच लड़ चुके हैं

#) कविता देवी

कविता देवी
कविता देवी

WWE के ट्राई आउट का हिस्सा बनीं द ग्रेट खली के द्वारा ट्रेन की गई कविता देवी ने सबको चौंका दिया था। हर कोई ट्राई आउट के दौरान ही इन्हें अपना अगला विरोधी मान चुका था। रेसलिंग में जब आप लोगों के खासकर विरोधियों के भी पसंदीदा हो जाए तो ये एक संकेत है कि आप में अद्भुत प्रतिभा है। इन्होंने परफॉर्मेंस सेंटर में काम किया और NXT में डेब्यू करने से पहले ही ये WrestleMania में विमेंस बैटल रॉयल का हिस्सा बन चुकी थीं।

ये मे यंग क्लासिक का भी हिस्सा थीं। 21 मैचों में से सात में जीत दर्ज करने वाली कविता देवी भारतीय महिला रेसलर्स के लिए एक प्रेरणास्त्रोत हैं। इन्होंने डोना पुराज़ो और रेचल एलरिंग को सिंगल्स एक्शन में एवं मिक्स एक्शन में कोना रीव्स और वेनेसा बॉर्न को हराया हुआ है।

#) द ग्रेट खली

द ग्रेट खली वो पहले भारतीय थे जिन्हें रेसलिंग कंपनी WWE में अपना नाम करने का मौका मिला था। भारतीय दिग्गज खली ने अपने करियर के पहले ही दिन रेसलिंग के सबसे बड़े नाम द अंडरटेकर को एक चॉप से धराशाई कर दिया था। इनकी एंट्री देखकर सभी चौंक गए थे। इनका काम ही इन्हें महान बनाता है। WWE हॉल ऑफ फेम में पहले भारतीय रेसलर का खिताब पाने वाले खली ने अपने रेसलिंग करियर में काफी लड़े हैं। WWE में द ग्रेट खली ने जॉन सीना, द अंडरटेकर, शॉन माइकल्स जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स को शिकस्त दी हुई है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications