WWE से निकाले गए भारतीय Superstars को कितने महीनों तक रहना होगा रेसलिंग रिंग से दूर, जानें क्या है पूरा मामला?

पूर्व WWE सुपरस्टार जिंदर महल और इंडस शेर कब तक रिंग से दूर रहेंगे
पूर्व WWE सुपरस्टार जिंदर महल और इंडस शेर कब तक रिंग से दूर रहेंगे

WWE: रेसलिंग जगत में रिलीज किया जाना बेहद आम बात है। ऐसा कोई भी कंपनी किसी भी कारण से कर सकती है। WWE ने भी हाल में जिंदर महल (Jinder Mahal), इंडस शेर (Indus Sher), ज़ाया ली (Xia Li) और ज़ियोन क्विन (Xyon Quinn) को रिलीज कर दिया है। यह सुपरस्टार्स अब कुछ समय तक रिंग में दिखाई नहीं देंगे।

Ad

ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी रिलीज किए गए WWE सुपरस्टार्स को एक कॉन्ट्रैक्ट क्लॉज के तहत 30 या 90 दिनों तक किसी अन्य कंपनी में परफॉर्म करने से रोक देती है। यह ऐसा नियम है जो कि काफी समय से लागू है। जिंदर महल, वीर महान और सांगा (जोकि इंडस शेर के मेंबर हैं) भी इसी क्लॉज के तहत अगले 90 दिनों तक किसी भी अन्य कंपनी में काम नहीं कर सकेंगे।

इंडस शेर एक ऐसी टैग टीम है जिन्होंने NXT और मेन रोस्टर में जितने भी मौके मिले उसमें बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास किया। यह दोनों मेंबर्स अपने प्रदर्शन से फैंस का मनोरंजन करते थे लेकिन 5 अप्रैल को हुए SmackDown के बाद उन्हें टीवी पर नज़र आने का मौका नहीं मिला था। इसके बाद यह खबर आई कि कंपनी ने इन्हें रिलीज कर दिया है। यह देखना होगा कि वह आने वाले समय में कहां काम करेंगे।

आपको बता दें कि महल, वीर महान, सांगा और ज़ाया ली का नो कम्पीट क्लॉज 90 दिनों का रहेगा और यह तबतक किसी दूसरी रेसलिंग कंपनी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

Ad

WWE में भारतीय सुपरस्टार्स ने अपना आखिरी कब और किसके खिलाफ जीता था?

वीर महान और सांगा पिछले साल ड्राफ्ट के दौरान मेन रोस्टर का हिस्सा बने थे। यहां इन दोनों ने कई टीमों को शिकस्त दी हुई। इस बीच इंडस शेर को Raw में आखिरी जीत 19 जून 2023 को मिली थी। यहां इन दोनों ने सेड्रिक एलेक्ज़ेंडर और शेल्टन बेंजामिन को शिकस्त दी थी।

इसके बाद इन दोनों ने जरूर Main Event शो में कई मुकाबले जीते हैं, लेकिन मेन रोस्टर में वो अपनी सफलता को दोहराने में कामयाब नहीं हुए। अब देखना होगा कि WWE से रिलीज किए जाने के बाद इन दोनों का अगला कदम क्या होता है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications