दीवाली के मौके पर WWE दिग्गज अंडरटेकर को भारतीय फैन ने रंगोली के जरिए दिया शानदार ट्रिब्यूट

पूरे भारत में दीवाली का त्यौहार उत्सव से मनाया जाता है। कुछ ही दिनों बाद दीवाली होगी। इससे पहले अंडरटेकर को एक भारतीय आर्टिस्ट और उनके फैन प्रमोद साहू ने खास अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है। इस फैन ने रंगोली बनाकर WWE लैजेंड अंडरटेकर को ट्रिब्यूट दिया है।

Ad

रंगोली एक कला हैं, जिसे अनेक रंगो से मिलाकर ग्राउंड में बनाया जाता है। इसमें और भी कुछ चीजों का मिश्रण होता है। WWE इंडिया ने एक यूट्यूब वीडियो जारी किया है। प्रमोद का कहना है कि काफी कम उम्र से वो कला बनाने में माहिर है। उन्होंने कहा कि वो द रॉक, जॉन सीना और द ग्रेट खली को देखना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 पूर्व विमेंस सुपरस्टार्स जो WWE में वापस आना चाहती हैं और 2 जो किसी हाल में वापसी नहीं करना चाहती

अंडरटेकर को दिया गया ट्रिब्यूट

प्रमोद साहू के सबसे पसंदीदा WWE सुपरस्टार अंडरटेकर हैं। जब उन्हें पता चला कि इस महीने अंडरटेकर ने 30 साल अपने WWE में पूरे कर लिए है तो प्रमोद ने ये निर्णय लिया कि को अंडरटेकर की थीम की रंगोली दीवाली में बनाएंगे।

youtube-cover
Ad

इस वीडियो के जरिए प्रमोद ने अंडरटेकर को मैसेज भी दिया है। इस वीडियो को WWE यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है।

मुझे उम्मीद है कि अंडरटेकर को ये रंगोली पसंद आएगी। मेरा सपना एक दिन आपसे मिलने का है। लेकिन इस समय आप मेरी रंगोली देखें तो आपका जवाब मुझे जरूर चाहिए। इससे मेरा एक सपना पूरा हो जाएगा।

प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में द अंडरटेकर का बहुत बड़ा नाम है। इस साल सर्वाइवर सीरीज में उऩ्हें तीस साल हो जाएंगे। आज से तीस साल पहले सर्वाइवर सीरीज में ही अंडरटेकर ने डेब्यू किया था। WWE ने पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया है कि इस बार सर्वाइवर सीरीज में उनका फेयरवेल होगा। इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित है।

WWE टीवी पर अंतिम बार अंडरटेकर रेसलमेनिया 36 में नजर आए थे। एजे स्टाइल्स के साथ उनका बोनयार्ड मैच हुआ था। इस मैच में उनकी जीत हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी डॉक्यूमेंट्री में रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। लेकिन एक बार उनके लिए WWE ने बड़ी प्लानिंग की है। सर्वाइवर सीरीज में इस बार उनकी एंट्री देखने को मिल सकती है। जब से फैंस ने WWE के इस ऐलान को सुना है तो सर्वाइवर सीरीज के लिए सभी उत्सुक हो गए है।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स और वो किन बॉलीवुड फिल्मों में अपने रोल से तहलका मचा सकते थे

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications