"मुझसे शादी करोगी?"- WWE की मौजूदा चैंपियन ने पोस्ट की खूबसूरत फोटो; शादीशुदा स्टार को भारतीय फैन ने किया प्रपोज

Ujjaval
WWE फैन ने रिया रिप्ली को प्रपोज किया (Photo: Rhea Ripley Instagram)
WWE फैन ने रिया रिप्ली को प्रपोज किया (Photo: Rhea Ripley Instagram)

Fan Proposes Rhea Ripley Marriage: WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली (Rhea Ripley) को सबसे लोकप्रिय स्टार्स में से एक माना जाता था। रिया ने पिछले कुछ सालों में अपने तगड़े प्रदर्शन के दम पर नाम बनाया है। रिप्ली जबरदस्त शेप में रहती हैं और वर्कआउट से जुड़ी शानदार फोटो डालती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा ही किया और इसपर फैन ने कमेंट करके उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

Ad

रिया रिप्ली ने थोड़े समय पहले इंस्टाग्राम पर एक मिरर सेल्फी पोस्ट की। इसमें वो जिम में नज़र आ रही हैं और वो यहां अपने शोल्डर्स फ्लेक्स कर रही हैं। रिया फैंस को अपने वर्कआउट की प्रोग्रेस दिखाने का प्रयास कर रही हैं। फैंस उन्हें इतने जबरदस्त शेप में देखकर काफी प्रभावित हो रहे हैं और कमेंट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं।

आप नीचे रिया रिप्ली की पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

रिया रिप्ली की इस फोटो पर एक भारतीय फैन ने अनोखा कमेंट करके बड़ी डिमांड की। उन्होंने रिया को यह बताया कि वो भारत से हैं और उनसे शादी करना चाहते हैं। मजेदार बात यह है कि रिया शादीशुदा हैं और इसके बावजूद फैन ने उनकी पोस्ट पर यह कमेंट किया। उस फैन ने लिखा,

"रिया रिप्ली, मैं भारत से हूं। क्या आप मुझसे शादी करेंगी?"

आप नीचे फैन का कमेंट देख सकते हैं:

WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन की पोस्ट (Photo: Rhea Ripley Instagram)
WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन की पोस्ट (Photo: Rhea Ripley Instagram)

WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली ने किससे शादी की है?

रिया रिप्ली के रिलेशनशिप के बारे में फैंस को शायद पता होगा। उन्होंने 2022 में मौजूदा AEW स्टार बडी मैथूज़ को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद से उन्होंने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ लगातार फोटो पोस्ट की है। अगस्त 2023 में दोनों ने सगाई कर ली और जून 2024 में वो शादी के बंधन में बंध गए

Ad

रिया रिप्ली इस समय अपने WWE रन पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने Raw Netflix डेब्यू शो में लिव मॉर्गन का सामना किया था। इस मैच में उन्होंने मॉर्गन को पराजित किया और विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने में सफल हुईं। इसके बाद से उनके पास चैंपियनशिप है और लग रहा है कि वो WrestleMania तक बतौर चैंपियन जाएंगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications