Jinder Mahal: WWE NXT के आखिरी एपिसोड में जिंदर महल (Jinder Mahal) ने वापसी की थी। उन्होंने आकर सांगा (Sanga) का साथ दिया और बाद में उन्होंने जूलियस क्रीड (Julius Creed) के खिलाफ मैच लड़ा था। जिंदर ने पूर्व टैग टीम चैंपियन को हरा भी दिया था। अचानक महल की NXT में वापसी का कारण किसी को समझ नहीं आ रहा था। अब पूर्व WWE चैंपियन ने खुद इसका कारण बताया है।WWE NXT में वापसी के बाद Jinder Mahal ने दिया बड़ा बयानFightful Wrestling@FightfulCan definitely get behind Jinder Mahal in NXT. Gives him something to do. #WWENXT79154Can definitely get behind Jinder Mahal in NXT. Gives him something to do. #WWENXT https://t.co/87ibtSzJVWNXT में वापसी के बाद जिंदर महल का इंटरव्यू लिया गया। इसी बीच उन्होंने बताया कि वो पहले NXT में काम कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बात सामने रखी कि वो इतिहास के पहले भारतीय WWE चैंपियन थे। उन्होंने कहा कि वो अपने भाइयों की मदद करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा,क्या आपने NXT में मेरा स्वागत किया है? मैं NXT में पहले काम कर चुका हूँ और मैं इतिहास का पहला NXT चैंपियन बनने के करीब था। मैंने सबसे पहला भारतीय WWE चैंपियन बनकर भी इतिहास बनाया। अभी तक इस इंडस्ट्री में एक ऐसी चीज़ है, जो मैंने नहीं की है। वो है मदद करना! इसी वजह से मैंने खुद को अपने भाइयों के साथ जोड़ने का निर्णय लिया।"जिंदर महल ने आगे कहा कि वो यहां अपने भाइयों को लड़ने का तरीका सिखाने आए हैं। उन्होंने कहा,"जैसा मैंने बताया, वीर महान और सांगा सम्मान से लड़ते हैं लेकिन मैं ऐसा नहीं करता। इसी वजह से मैं उन्हें सिखाने आया हूँ कि अगर आप सम्मान और नियमों का पालन करके लड़ेंगे, तो आप कुछ नहीं बन पाएंगे। यह इंटरव्यू खत्म हो गया है।"आप नीचे वीडियो में जिंदर महल का इंटरव्यू देख सकते हैं:वीर महान NXT के आखिरी एपिसोड में नज़र नहीं आए थे। हालांकि, थोड़े समय बाद उनकी वापसी हो सकती है। हमें इंडस शेर और जिंदर महल बतौर फैक्शन साथ काम करते हुए नज़र आ सकते हैं। यह एक जबरदस्त चीज़ होगी और फैंस भारतीय स्टेबल को देखकर जरूर खुश होंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।