The Great Khali: WWE में भले ही इस समय कई भारतीय सुपरस्टार्स काम कर रहे हैं और कुछ तो काफ अच्छा भी कर रहे हैं। फैंस को आज के समय में ऐसा देखकर बिल्कुल भी हैरानी नहीं होती, लेकिन WWE में भारतीय सुपरस्टार्स के लिए राह बनाने का काम द ग्रेट खली (The Great Khali) ने भी किया। द ग्रेट खली ने जो काम किया, उसे देखकर ही दूसरे सुपरस्टार्स प्रेरित हुए और उन्होंने विश्व की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी में जाने का ना सिर्फ सपना देखा बल्कि इसे पूरा भी किया। द ग्रेट खली ने WWE में रहते हुए काफी सफलता हासिल की और इस बीच वो द अंडरटेकर, जैफ हार्डी, जॉन सीना, केन, रिक फ्लेयर, बतिस्ता जैसे सुपरस्टार्स को शिकस्त दी हुई है। इसके अलावा वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय सुपरस्टार भी हैं। उनके योगदान को देखते हुए WWE ने पिछले साल उन्हें Hall of Fame में भी शामिल किया था। इस आर्टिकल के जरिए हम द ग्रेट खली के बारे में ऐसी बातें बताने वाले हैं, जो उनके फैंस जानने को काफी इच्छुक होंगे। #) WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने WWE में अपना डेब्यू कब किया था?द ग्रेट खली ने साल 2006 की शुरुआत में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय सुपरस्टार बने थे। इसके बाद 7 अप्रैल 2006 को खली ने मेन रोस्टर में धमाकेदार डेब्यू द अंडरटेकर के ऊपर खतरनाक अटैक करते हुए किया था। द ग्रेट खली ने अंडरटेकर की जो हालत की थी, उसे कोई भी नहीं भूल पाया है। आपको बता दें कि 21 अप्रैल को हुए SmackDown के एपिसोड में खली ने अपना पहला मैच लड़ा था और फुनाकी को हराया था। #) WWE Hall of Famer द ग्रेट खली की उम्र क्या है? View this post on Instagram Instagram Postद ग्रेट खली की उम्र इस समय 49 साल है, लेकिन वो इसी महीने 50 साल के हो जाएंगे। उनका जन्म 27 अगस्त 1972 को हिमाचल प्रदेश में हुआ। WWE में सफल होने के बाद खली इस समय भारत में अपनी अकादमी में नए रेसलर्स को रेसलिंग सिखा रहे हैं। #) WWE लैजेंड द ग्रेट खली की हाइट और वजन कितना है? View this post on Instagram Instagram Postयह एक सवाल है जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता है। द ग्रेट खली की हाइट 7 फुट एक इंच है और उनका वजन 157 किलो है। खली के पास सिर्फ अच्छी हाइट ही नहीं थी, बल्कि ताकत में भी वो किसी से पीछे नहीं थे। इसी वजह से रिंग के अंदर उन्होंने द अंडरटेकर, जॉन सीना, बतिस्ता जैसे दिग्गजों को कड़ी टक्कर दी। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।