The Great Khali: भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) का कल (27 अगस्त 2022) जन्मदिन था। उन्होंने इस खास मौके पर जबरदस्त तरीके से सेलिब्रेशन किया। साथ ही वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव नजर आ रहे थे। उन्होंने जन्मदिन से जुड़ी कुछ वीडियो भी पोस्ट की हैं।पूर्व WWE सुपरस्टार द ग्रेट खली ने जन्मदिन पर शेयर की जबरदस्त वीडियोद ग्रेट खली का 50वां जन्मदिन सही मायने में काफी यादगार रहा है। उन्होंने अपने जन्मदिन के कुछ खास पल फैंस के साथ शेयर भी किए हैं। इसके अलावा उन्होंने फैंस को बर्थडे की बधाई देने के लिए धन्यवाद कहा है। भारतीय रेसलर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे केक की वीडियो पोस्ट की और यहां उनके CWE स्टूडेंट्स ने जन्मदिन को सेलिब्रेट किया। वीडियो में उनकी अकेडमी में ट्रेनिंग करने वाले रेसलर्स नजर आ रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postद ग्रेट खली ने इसके अलावा एक और वीडियो शेयर की जहां वो अपनी बेटी के साथ किसी होटल में जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस दौरान होटल के स्टाफ ने उनके लिए बर्थडे सॉन्ग भी गाया। वो भी इस सॉन्ग और सेलिब्रेशन का आनंद ले रहे थे। View this post on Instagram Instagram PostWWE दिग्गज ने जन्मदिन पर फैंस द्वारा मिली बधाई पर उन्हें धन्यवाद भी कहा। उन्होंने एक लंबी वीडियो पोस्ट की और फैंस को अहम संदेश दिया। उन्होंने कहा,"कैसे हो दोस्तों? मैं आपका द ग्रेट खली! मैं अपने सभी फैंस को धन्यवाद कहना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे जन्मदिन पर विश किया। दोस्तों अपना ध्यान रखिए, स्वस्थ रहिए, मस्त रहिए, कीप इट अप!"यह रही द ग्रेट खली की धन्यवाद कहते हुए वीडियो: View this post on Instagram Instagram Postद ग्रेट खली को WWE इतिहास के सबसे महान भारतीय सुपरस्टार्स में गिना जाएगा। वो WWE में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय सुपरस्टार थे और उन्हीं के कारण भारत में प्रोफेशनल रेसलिंग फेमस हुई है। इसी कारण उन्हें हमेशा सम्मान मिलता है। अन्य भारतीय रेसलर्स की सफलता में द ग्रेट खली का बड़ा किरदार रहा है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।