WWE दिग्गज The Great Khali ने 17 साल पहले किया था धमाकेदार डेब्यू, दिग्गज की हालत खराब करके फैंस को दिया सरप्राइज

Ujjaval
WWE दिग्गज ग्रेट खली का डेब्यू बेहतरीन रहा था
WWE दिग्गज ग्रेट खली का डेब्यू बेहतरीन रहा था

The Great Khali: WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) के नाम से हर कोई परिचित होगा। उन्होंने WWE में रहते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की है और वो भारत में काफी फेमस हैं। उनका डेब्यू बहुत ही जोरदार रहा था। उन्होंने WWE में अपनी पहली नाईट पर ही अंडरटेकर की हालत खराब कर दी थी।

Ad

17 साल पहले 7 अप्रैल 2006 को SmackDown के एपिसोड में द अंडरटेकर और मार्क हेनरी के बीच मैच देखने को मिला था। यह मैच ताकतवर मूव्स से भरा हुआ था। अंडरटेकर, मार्क की रिंगसाइड पर बुरी हालत करके डॉमिनेशन दिखा रहे थे। इसी बीच स्टेज एरिया से द ग्रेट खली ने एंट्री की।

youtube-cover
Ad

अंडरटेकर उन्हें कंफ्रंट करने के लिए रिंग में आए और टेकर भी उनका साइज देखकर चौंक गए। द डेडमैन ने पंच लगाए लेकिन खली को कुछ असर नहीं हुआ। खली ने उनपर जबरदस्त मूव लगाया। अंडरटेकर उठे और खली ने काउंटर करके टेकर को चोक किया। साथ ही जबरदस्त तरीके से डॉमिनेशन दिखाया। खली ने फिनॉम पर किक लगाई और फिर उनपर खड़े होकर अपने मैनेजर के साथ सेलिब्रेशन किया।

द अंडरटेकर का WWE में काफी बड़ा नाम रहा है और उस समय वो कंपनी के टॉप बेबीफेस स्टार्स में से एक थे। ऐसे में ग्रेट खली को उनके खिलाफ डेब्यू कराना बड़ी चीज़ थी। खैर, खली जैसे जायंट स्टार का डेब्यू अगर साधारण अंदाज में होता, तो शायद भारतीय फैंस को यह ऐतिहासिक मोमेंट कभी देखने को नहीं मिलता। ग्रेट खली ने अपने धमाकेदार डेब्यू द्वारा फैंस को सरप्राइज कर दिया था।

youtube-cover
Ad

WWE में The Great Khali ने जबरदस्त सफलता हासिल की

द ग्रेट खली को अपने जबरदस्त साइज का काफी फायदा मिला। वो 7 फुट 1 इंच के हैं। उस समय वो WWE में सबसे बड़े साइज के स्टार्स में से एक थे। उन्होंने जॉन सीना, बतिस्ता, ट्रिपल एच और अंडरटेकर समेत कई अन्य दिग्गजों का सामना किया है। साथ ही मैचों में अपना दबदबा भी दिखाया है।

इस भारतीय दिग्गज ने एक बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया हुआ है। पिछले कुछ सालों में खली ने लड़ना लगभग बंद ही कर दिया है। वो भारत में अपनी रेसलिंग स्कूल चलाते हैं। उनका WWE में आखिरी मैच 2018 में आया था, जहां वो Greatest Royal Rumble मैच का हिस्सा बने थे।

उनके आखिरी मैच को 5 साल हो गए हैं। आपको बता दें कि द ग्रेट खली को WWE ने Hall of Fame के खिताब से भी सम्मानित किया है। यह सही मायने में बहुत बड़ी चीज़ है। वो 2021 के Hall of Fame क्लास का हिस्सा बने थे।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications